पूरे विश्व में कोरोना (Coronavirus) का प्रकोप जारी है, ऐसे में इससे मनोरंजन जगत भी अछूता नहीं रहा है। अभी तक कई सितारों के कोरोना संक्रमित होने की खबरें सामने आ चुकी हैं, कुछ जहां कोविड 19 को मात दे चुके हैं तो वहीं कुछ एहतियातन क्वारंटीन में हैं। ऐसे में जब अनिल कपूर (Anil Kapoor) के कोविड संक्रमित होने की अफवाह उड़ी तो सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया।
अनिल कपूर को लेकर फर्जी खबरों पर सोनम कपूर ने दी प्रतिक्रिया, लिखा- 'मैं लंदन में बैठी हूं और..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में खबर सामने आई थी कि बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नीतू कपूर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, इसके साथ ही अनिल कपूर के भी संक्रमित होने की अफवाह उड़ी। जिसके बारे में खुद अनिल कपूर ने ट्वीट कर सच्चाई बताई।
अनिल कपूर के बाद उनकी बेटी व अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट किया। सोनम ने लिखा, 'गलत रिपोर्टिंग खतरनाक है। मैं लंदन में बैठी हूं और मुझे अपने पिता से बात करने से पहले मीडिया के कुछ हिस्सों द्वारा अपने पिता के बारे में गलत रिपोर्ट देखने को मिली। कृपया अपनी रिपोर्टिंग में जिम्मेदार बनें।'
False reporting is dangerous. I’m sitting in london and I see incorrect information peddled by some parts of the media before I can even speak to my father. Please be responsible in your reportage. https://t.co/wJOdbeXxKu
सोनम कपूर के ट्वीट से साफ जाहिर होता है कि वह इन खबरों को लेकर काफी परेशान थीं, जिसके बाद जब उन्हें सच पता लगा तो उन्होंने इसके बारे में ट्वीट किया और गलत रिपोर्टिंग को खतरनाक बताया। सोनम के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
गौरतलब है कि अनिल कपूर फिलहाल फिल्म जुग जुग जियो की शूट को लेकर व्यस्त हैं। वहीं दूसरी ओर सोनम कपूर भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और न सिर्फ अपनी बल्कि अपने पति और परिवार की तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
पढ़ें: ट्रोलर्स के खिलाफ डायेंड्रा सोरेस और काम्या पंजाबी ने खोला मोर्चा, कहा- 'अब तो जेल की हवा खानी पड़ेगी'