{"_id":"58ec86f84f1c1b9f36cf6155","slug":"bollywood-actress-tanuja-slapped-by-film-maker-kedar-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब डायरेक्टर ने काजोल की मां को जड़ा था जोरदार तमाचा, फूट-फूटकर रोने लगी थीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब डायरेक्टर ने काजोल की मां को जड़ा था जोरदार तमाचा, फूट-फूटकर रोने लगी थीं
Wed, 12 Apr 2017 11:17 AM IST
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Wed, 12 Apr 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
तनुजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
काजोल ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के बलबूते बॉलीवुड में बहुत नाम कमाया। लेकिन ये एक्टिंग का कीड़ा उनमें उनकी मां तनुजा से आया है। तनुजा भी अपने जमाने की दिलकश अदाकार में से एक थीं। तनुजा की मां शोभना समर्थ और बड़ी बहन नूतन हिंदी फिल्मों की बड़ी स्टार थीं। इसलिए तनुजा का भी हीरोइन बनना लाजमी था।
जब हीरोइन ने कहा 'रोने का मूड नहीं है', डायरेक्टर ने जड़ दिया था जोरदार तमाचा
2 of 6
तनुजा
तनुजा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म मेकर केदार शर्मा की फिल्म 'हमारी याद आएगी' से की थी। तनुजा को लगा था कि उनकी मां और बहन तो बड़ी स्टार हैं ही, इसलिए वो भी सुपरहिट हीरोइन बनेंगी। लेकिन तनुजा गलत निकलीं। पहली फिल्म में ही उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जो उन्होंने सोचा तक नहीं था।
जब हीरोइन ने कहा 'रोने का मूड नहीं है', डायरेक्टर ने जड़ दिया था जोरदार तमाचा
3 of 6
तनुजा
बता दें कि तनुजा को 1960 में उनकी मां शोभना समर्थ ने फिल्म 'छबीली' में लॉन्च किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान तनुजा इतने नखरे दिखाती थीं कि पूरी यूनिट उनसे परेशान रहती थी। यही काम उन्होंने केदार शर्मा की फिल्म में भी किया। तनुजा सेट पर हर समय हंसी-मजाक में व्यस्त रहती थीं। लेकिन केदार शर्मा को ये सब बिलकुल पसंद नहीं था।
जब हीरोइन ने कहा 'रोने का मूड नहीं है', डायरेक्टर ने जड़ दिया था जोरदार तमाचा
4 of 6
तनुजा
वेबसाइट बॉलीवुड आजकल के मुताबिक, फिल्म के एक सीन में तनुजा को रोना था लेकिन वो बार-बार हंस पड़ रही थीं। ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ। तनुजा अपने काम को बिलकुल भी संजीदगी से नहीं लेती थीं। तनुजा ने केदार शर्मा से कहा कि आज मेंरा रोने का मूड नहीं है। इसी बात से नाराज होकर केदार शर्मा ने तनुजा को जोरदार तमाचा जड़ दिया।
विज्ञापन
जब हीरोइन ने कहा 'रोने का मूड नहीं है', डायरेक्टर ने जड़ दिया था जोरदार तमाचा
5 of 6
तनुजा
ये देखकर पूरी टीम सन्न रह गई। इस फिल्म के हीरो राज कपूर धीरे से बाहर निकल लिए और तनुजा ने आसमान सिर पर उठा लिया। वो रोते हुए केदार शर्मा की शिकायत करने मां शोभना के पास पहुंची। जब तनुजा ने पूरी बात बताई तो मां ने उल्टा तनुजा को एक और थप्पड़ जड़ दिया। क्योंकि वो तनुजा के व्यवहार से अच्छी तरह वाकिफ थीं। अब तनुजा का रो-रोकर बुरा हाल था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।