{"_id":"657161dd0203905fa90b754c","slug":"bollywood-actress-trupti-dimri-shared-experience-of-working-with-ranbir-kapoor-in-film-animal-2023-12-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tripti Dimri: रणबीर संग काम करने का तृप्ति डिमरी ने साझा किया अनुभव, बोलीं- भविष्य में फिर से...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tripti Dimri: रणबीर संग काम करने का तृप्ति डिमरी ने साझा किया अनुभव, बोलीं- भविष्य में फिर से...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:43 AM IST
सार
मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में तृप्ति ने रणबीर के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया है। इसके अलावा अभिनेत्री ने भविष्य में फिर से रणबीर के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन
1 of 5
तृप्ति डिमरी, रणबीर कपूर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए हुए है। रणबीर कपूर की इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। फिल्म में तृप्ति डिमरी के किरदार की भी खूब चर्चा हो रही है। लोग उनके अभिनय की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। इस फिल्म में तृप्ति ने रणबीर के साथ जोया रियाज का किरदार निभाया है। हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में तृप्ति ने रणबीर के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया है। इसके अलावा अभिनेत्री ने भविष्य में फिर से रणबीर के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है।
2 of 5
तृप्ति डिमरी, रणबीर कपूर
- फोटो : social media
एक बातचीत के दौरान तृप्ति डिमरी ने रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए कहा, 'हर कोई टैलेंटेड नहीं होता है। रणबीर जो कुछ भी करते हैं, उसमें पूरी तरह से ढल जाते है। उनकी कोई भी फिल्म की बात करें तो उसमें उन्होंने अपनी भूमिका को बखूबी अदा किया है। मुझे रणबीर की बर्फी फिल्म बेहद पसंद आई, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिक्रूज भी थीं। उन्होंने मूक के किरदार को बेहतरीन ढंग से निभाया है। बर्फी में एक सीन ने मुझे मंत्रमुग्ध कर दिया था, जिसमें रणबीर अपना टूटा हुआ जूता दिखाते हैं।'
तृप्ति डिमरी ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वे रणबीर को एक अभिनेता के रूप में काफी पसंद करती है। वे रणबीर की कला का सम्मान करती हैं। अभिनेत्री ने कहा, 'रणबीर अभिनय में माहिर हैं, कौन उनकी इस कला का सम्मान नहीं करना चाहेगा?, कौन उनसे कुछ सीखना नहीं चाहेगा? वे बहुत ईमानदार कलाकार हैं। मैंने एनिमल में उन्हें करीब से अभिनय करते हुए देखा है। रणबीर को सामने से एक्टिंग करते देखना मेरे लिए बहुत खूबसूरत पल था,'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तृप्ति डिमरी, रणबीर कपूर
- फोटो : social media
अभिनेत्री से जब 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ काम करने को लेकर पूछा गया। इसका जवाब देते हुए तृप्ति ने कहा, 'रणबीर के साथ काम करके मैंने बहुत कुछ सीखा है। उनके साथ काम करने का मेरा अनुभव बेहतरीन रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले मैं ये सोच रही थी कि दर्शकों को हमारी केमिस्ट्री पसंद आएगी भी या नहीं। हम दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई है, इसलिए मैं भविष्य में फिर से रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहती हूं।'
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म एक पिता और पुत्र के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एनिमल ने अब तक लगभग 312.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।