निर्देशक अभिषेक कपूर की 'केदारनाथ' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अभिनय करियर की शुरुआत की थी। कई बॉलीवुड फिल्मों में से यह फिल्म आज भी प्रशंसकों की पसंदीदा और प्रिय बनी हुई है। पलक झपकते ही इस सुपर-हिट फिल्म को पांच साल बीत गए। अब हाल ही में, सारा अली खान ने एक प्यारा सा नोट लिखकर अपने को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है।
Kedarnath turns 5: केदारनाथ के 5 साल पूरे होने पर फैंस को आई सुशांत की याद, सारा ने पोस्ट साझा कर जताया आभार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, सारा अली खान अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने एक फैन की स्टोरी को रीपोस्ट किया है, जिसमें उनके प्रशंसक ने उन्हें अभिनेत्री के इंडस्ट्री में पांच साल पूरे होने पर बधाई दी है। अभिनेत्री द्वारा शेयर की गई तस्वीर में फैन ने कई फिल्मों से उनके लुक का एक को कोलाज बनाया है। इस पूरे कोलाज को उनकी पहली फिल्म, केदारनाथ के स्वीटहार्ट ट्रैक के साथ जोड़ा गया था।
Animal: एनिमल के वायरल 'लिक माई शू' सीन पर तृप्ति डिमरी का बड़ा बयान, बोलीं-मैं भी होती तो यह करने को कहती
फैन की इस प्यारे पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सारा ने कहा, 'क्या आधा दशक हो गया।' वहीं, कई दूसरे फैंस अभिनेत्री को उनकी पहली फिल्म के पांच साल पूरे होने पर जमकर बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बधाई हो सारा, अभी तो आपको बहुत सारा काम करना है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यकीन नहीं होता कि आपको इंडस्ट्री में इतने साल गुजर गए हैं। आपको आने वाली फिल्मों के लिए हमारी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।' एक और यूजर ने लिखा, 'अभी तो बहुत काम करना है। आप ने अपने काम के साथ बॉलीवुड में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।'
Manan Bhardwaj Interview: मिलिए कश्मीर रचने वाले नॉर्थ के ‘रहमान’ से, गुरुग्राम में रहकर बनाया एनिमल का संगीत
बता दें कि पिछले साल सारा अली खान ने 'केदारनाथ' के चार साल पूरे होने पर दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया था। पिछले साल 2022 में सारा अली खान ने 'केदारनाथ' के सेट से कई बीटीएस तस्वीरें साझा की थीं और साथ में एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा था। इसके अलावा, उन्होंने अपने सह-कलाकार और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को भी याद किया, उन्होंने लिखा, “4 साल पहले मेरा सबसे बड़ा सपना सच हुआ। यह अब भी एक सपने जैसा लगता है और अब शायद हमेशा रहेगा।”
KWK 8: विक्की के इस अंदाज पर फिदा हुआ था कटरीना का परिवार, साथ रहने के बाद भी शादी से एक दिन पहले आया प्रपोजल
वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान अपनी आगामी प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। अभिनेत्री एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स साइन कर रही हैं। अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तैयारी में लगीं सारा की अगली फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।