फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal: एनिमल के वायरल 'लिक माई शू' सीन पर तृप्ति डिमरी का बड़ा बयान, बोलीं-मैं भी होती तो यह करने को कहती

Thu, 07 Dec 2023 10:34 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 07 Dec 2023 10:34 AM IST
विज्ञापन
Triptii Dimri reacts on Animal viral lick my shoe scene says If I were there I would have asked to do this
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

तृप्ति डिमरी इस समय बॉलीवुड की असीम ऊंचाइयों को छू रही हैं। अभिनेत्री की हालिया रिलीज फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म में तृप्ति के अभिनय को देख हर कोई उनका कायल हो रहा है और आलम यह है कि अब उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स भी काफी ज्यादा बढ़ रहे हैं। अब फिल्म के  'लिक माई शू'  सीन पर अभिनेत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जानते हैं कि तृप्ति ने क्या कहा है।

Triptii Dimri reacts on Animal viral lick my shoe scene says If I were there I would have asked to do this
तृप्ति डिमरी - फोटो : insta

तृप्ति ने कहा " फिल्म रिलीज के पहले दिन मेरे बारे में बहुत कुछ नहीं कहा गया था इसलिए मैंने कहा ठीक है, ऐसा होता है। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया, लेकिन ठीक है मेरे लिए इतना ही काफी था कि कम से कम लोगों को फिल्म पसंद आ रही है। इसके बाद धीरे-धीरे माहौल बदला, लोगों ने बातें करना शुरू कर दिया और अब यह बड़े पैमाने पर हो रहा है।”

KWK 8: विक्की के इस अंदाज पर फिदा हुआ था कटरीना का परिवार, साथ रहने के बाद भी शादी से एक दिन पहले आया प्रपोजल

Triptii Dimri reacts on Animal viral lick my shoe scene says If I were there I would have asked to do this
तृप्ति डिमरी - फोटो : Instagram

इंटरव्यू में अभिनेत्री से पूछा गया कि उनकी दो नेटफ्लिक्स फिल्में, 'बुलबुल' और 'कला' ने उन्हें एक ठोस कलाकार के रूप में स्थापित किया और अब 'एनिमल' ने उन्हें उनके करियर का सबसे व्यापक मंच दिया है। इस पर अभिनेत्री ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “इतने लंबे समय के बाद यह मेरी बड़ी फिल्म थी। मैं भूल गई थी कि बड़े पर्दे पर खुद को देखना कैसा लगता है। एनिमल ने मुझे उन सबकी याद दिला दी। बेशक, एक बड़ी फिल्में अपने प्रभाव के साथ आती है और ज्यादातर दर्शकों तक पहुंचती है। एक कलाकार का बिल्कुल यही सपना होता है कि उनके काम को नए दर्शक पसंद करें।"

Animal: रणबीर की रील बहन सलोनी बत्रा ने अभिनेता के किरदार को बताया टॉक्सिक, बोलीं- 'एक महिला होने के नाते...'

विज्ञापन
विज्ञापन
Triptii Dimri reacts on Animal viral lick my shoe scene says If I were there I would have asked to do this
तृप्ति डिमरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि सोशल मीडिया पर और दर्शकों के बीच 'लिक माई शू' सीन पर काफी विवाद हो रहा है। इस सीन के बारे में बताते हुए अभिनेत्री ने कहा उन्होंने स्थिति को पलटने की कोशिश की और उस दृश्य में खुद को रणबीर के चरित्र के स्थान पर रखा। रणबीर के स्थान पर रखते हुए तृप्ति ने कहा,"मैंने यह भी सोचा कि यहां एक महिला है जो अपनी पत्नी, पिता, बच्चों, पूरे परिवार को मारने की बात करती है। अगर कोई मुझसे ऐसा कहे, तो शायद मैं उस व्यक्ति को पीट दूंगी।  यहां, वह उससे जूता चाटने के लिए तो कहता है, लेकिन बाद में चला जाता है। वह स्पष्ट रूप से इनमें से बहुत सारे विचारों से गुजर रहा होता है। बाद में जब उनके चचेरे भाई उनसे पूछते हैं कि उन्हें मेरे साथ क्या करना चाहिए, तो वह कहते हैं कि वह जहां जाना चाहती है उसे जाने दो।''

विज्ञापन
Triptii Dimri reacts on Animal viral lick my shoe scene says If I were there I would have asked to do this
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' का मुकाबला विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' से है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed