फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actress: खुद को फिट रखने के लिए जमकर वर्कआउट करती हैं ये एक्ट्रेस, स्लिम-टोंड बॉडी से करती हैं घायल

Fri, 11 Aug 2023 05:24 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 11 Aug 2023 05:24 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Who are Gym Lovers from Malaika Arora to Disha Patani
सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी ऐसे सितारे हैं जो अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। खुद को स्वस्थ रखने के लिए वे रोजाना व्यायाम करते हैं, जिम में पसीना बहाते हैं। एक्ट्रेस खुद स्वस्थ रहने के लिए तरह-तरह की एक्सरसाइज करती हैं। अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर खुद की हेल्थ पर वे पहले ध्यान देती हैं। मलाइका अरोड़ा, शिल्पा शेट्टी, दिशा पाटनी जैसी कई अभिनेत्रियों का नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। आज हम अपने इस लेख में ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बात करेंगे जो खुद को फिट रखने के लिए अपनी डाइट और वर्कआउट पर काफी ध्यान देती हैं। तो चलिए शुरू करते हैं...

Bollywood Actress Who are Gym Lovers from Malaika Arora to Disha Patani
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

दिशा पाटनी
अभिनेत्री दिशा पटानी अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वह खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। दिशा एक ट्रेंड जिमनास्ट भी हैं। वह वर्कआउट करना पसंद करती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी टोन्ड बॉडी की तस्वीरों साझा करती रहती हैं।

Bollywood Actress Who are Gym Lovers from Malaika Arora to Disha Patani
ईशा गुप्ता - फोटो : Instagram

ईशा गुप्ता
'आश्रम 3' के बाद से लगातार सुर्खियां बटोर रही अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। ईशा अपनी फिटनेस को बहुत गंभीरता से लेती हैं और कभी भी अपने वर्कआउट को मिस नहीं करती हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी अपनी वर्कआउट वीडियो या फोटो शेयर करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Who are Gym Lovers from Malaika Arora to Disha Patani
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram

जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर भी फिटनेस फ्रीक हैं और कभी भी अपना वर्कआउट नहीं छोड़ती हैं। जान्हवी खुद को फिट रखने के वेट लिफ्टिंग और कई तरह की एक्सरसाइज करती हैं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पिलाटे करना पसंद है। जान्हवी को अक्सर जिम के बाहर देखा जाता है और वह अपने जिम आउटफिट को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actress Who are Gym Lovers from Malaika Arora to Disha Patani
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा खुद को फिट रखने के लिए कई घंटों तक जिम में पसीना बहाती हैं। उन्हें अक्सर योग स्टूडियो और जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है। फिटनेस फ्रीक मलाइका कभी भी अपनी डाइट और वर्कआउट के साथ लापरवाही नहीं करतीं। मलाइका उन लोगों के लिए एक प्रेरणा है जो एक सख्त डाइट और वर्कआउट रूटीन फॉलो करना चाहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed