फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: पति का घर छोड़ इन अभित्रियों ने एक्टिंग से संवारा करियर, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

Wed, 10 May 2023 05:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 10 May 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress who left their Husband and Started Acting Career Mallika Sherawat Aditi Rao Hydari
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। बॉलीवुड में ऐसी  बहुत सी ऐसी अदाकाराएं हैं, जिन्हें शूटिंग के दौरान प्यार हुआ और उन्होंने शादी के बाद अपने एक्टिंग करियर से दूरी बना ली, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने तलाक के बाद अभिनय की दुनिया में नाम कमाया। आइए देखते हैं लिस्ट...

Bollywood Actress who left their Husband and Started Acting Career Mallika Sherawat Aditi Rao Hydari
मल्लिका शेरावत - फोटो : सोशल मीडिया
मल्लिका शेरावत

इस लिस्ट में पहला नाम मल्लिका शेरावत का है। मल्लिका ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है और हिट फिल्में भी दी हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि डेब्यू से पहले ही उन्होंने घर बसा लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तब उनके पति करण गिल नहीं चाहते थे कि मल्लिका फिल्मों में काम करे। इसी वजह से अभिनेत्री ने महज एक साल बाद ही उनसे तलाक ले लिया था। बाद में, उन्होंने  फिल्म ख्वाहिश से अपना फिल्मी सफर शुरू किया।
The Kerala Story Live Updates: सीएम योगी से मुलाकात करेगी 'द केरल स्टोरी' की टीम, कहानी पर होगी चर्चा

Bollywood Actress who left their Husband and Started Acting Career Mallika Sherawat Aditi Rao Hydari
चित्रांगदा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
चित्रांगदा सिंह

चित्रांदगदा सिंह कई फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी दिखा चुकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्मों में आने से पहले वह भी शादीशुदा थीं। उन्होंने अपने बचपन के दोस्त ज्योति रंधावा से शादी रचाई थी। शादी के कुछ समय के बाद अपने करियर के चलते उन्होंने पति से तलाक ले लिया था। पति से अलग होने के बाद उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ फिल्मों में काम किया।
Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड रोमांस के फैन नहीं है नवाजुद्दीन, रोमांटिक फिल्मों पर अभिनेता का दो टूक बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress who left their Husband and Started Acting Career Mallika Sherawat Aditi Rao Hydari
माही गिल - फोटो : सोशल मीडिया
माही गिल

माही गिल की गिनती बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में होती है। अब तक उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार करियर शुरू होने से पहले ही वह घर बसा  चुकी थीं। हालांकि, उनका  यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल  सका था। पति से अलग होने के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया। मौजूदा समय में वह अपनी अदाकारी से लोगों का लगातार मनोरंजन कर रही हैं।
Happy New Year: हैप्पी न्यू ईयर में दीपिका की जगह यह हसीना होती 'मोहिनी'? ऑडिशन में नहीं बनी बात

विज्ञापन
Bollywood Actress who left their Husband and Started Acting Career Mallika Sherawat Aditi Rao Hydari
अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी

इस लिस्ट में अदिति राव हैदरी का नाम भी शामिल है। अदिति ने बहुत कम उम्र में ही घर बसा लिया था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि साल 2002 में उन्होंने शादी कर ली थी। लेकिन उनका यह रिश्ता लंबा नहीं चल सका। बता दें कि अदिति ने साल 2006 में फिल्म दिल्ली 6 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
Shraddha Kapoor: फ्रेंच, ब्रिटिश-अमेरिकन लैंग्वेज में कुछ इस तरह बोलीं श्रद्धा, वीडियो देख इंप्रेस हुए फैंस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed