फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: फ्लॉप डेब्यू के बाद भी बॉलीवुड में छाईं ये अभिनेत्रियां, लिस्ट में ऐश्वर्या से लेकर करीना तक के नाम

Wed, 10 May 2023 05:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 10 May 2023 05:01 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood Actresses Dominated Even After Flop Debut From Aishwarya Rai Katrina Kaif Kajol
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों पर राज करती हैं, हालांकि इनमें से कई अदाकाराओं को अपनी डेब्यू फिल्म  में असफलता सा मुंह देखना पड़ा था। आज हम आपको कुछ ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फ्लॉप से शुरुआत करने के बाद एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं।

These Bollywood Actresses Dominated Even After Flop Debut From Aishwarya Rai Katrina Kaif Kajol
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर

करीना कपूर की गिनती बॉलीवुड की सबसे उम्दा एक्ट्रेस में होती है। अपने करियर की शुरुआत करीना ने साल 2000 में आई फिल्म रिफ्यूजी से की थी। इस फिल्म में वह अभिषेक बच्चन के अपोजिट थीं। जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी। हालांकि, इसके बाद करीना ने कई ऐसी फिल्मों में काम किया, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं।
Ab Dilli Dur Nahin: अब दिल्ली दूर नहीं का नया गाना 'महसूस हुआ' रिलीज, जुबिन की आवाज के कायल हुए फैंस

These Bollywood Actresses Dominated Even After Flop Debut From Aishwarya Rai Katrina Kaif Kajol
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ

कटरीना कैफ की गिनती बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में होती है। अपने करियर में कटरीना ने कई बड़े स्टार्स के साथ सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अभिनेत्री ने अपनी शुरुआत बूम जैसी फ्लॉप फिल्म से की थी। इस फिल्म में उन्होंने बोल्ड किरदार निभाया था।
Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने 'लाल सिंह चड्ढा' में क्यों किया था काम, हैरान कर देगा यह खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Actresses Dominated Even After Flop Debut From Aishwarya Rai Katrina Kaif Kajol
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय

पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। अपनी एक्टिंग से भी वह लोगों के दिलों पर राज करती हैं, लेकिन अभिनेत्री का डेब्यू भी फीका रहा था। उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत बॉबी देओल के अपोजिट और प्यार हो गया से की थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था।
Zeenat Aman: 'हरे रामा हरे कृष्णा' की पहली पसंद नहीं थीं जीनत अमान, इस अभिनेत्री के रिप्लेसमेंट से मिला मौका

विज्ञापन
These Bollywood Actresses Dominated Even After Flop Debut From Aishwarya Rai Katrina Kaif Kajol
काजोल - फोटो : social media
काजोल

काजोल बॉलीवुड की सबसे शानदार कलाकारों में से एक हैं। कई फिल्मों में वह अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। काजोल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बेखुदी से की थी। फिल्म में उनके अपोजिट कमल सदाना थे। इस फिल्म को दर्शकों ने रिजेक्ट कर दिया था। बाद में, काजोल ने बाजीगर में शाहरुख के साथ काम कर बॉलीवुड में दमदार वापसी की थी।
Anasuya Bharadwaj: विजय देवरकोंडा पर कमेंट करना अनसूया को पड़ा भारी, ट्रोल्स ने कह दिया 'आंटी'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed