फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: प्रियंका ने अब शाहरुख खान के बयान का दिया जवाब, वेब सीरीज फुस्स, फिल्म ‘लव अगेन’ भी फ्लॉप

Wed, 10 May 2023 04:46 PM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 10 May 2023 04:46 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra has now responded to ShahRukh Khan statement web series fail film Love Again also flopped
प्रियंका चोपड़ा (ग्रैमी) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
हिंदी सिनेमा में तमाम मुश्किलों का सामना करने के बीच हॉलीवुड जाकर बसीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की अंग्रेजी फिल्म ‘लव अगेन’ अमेरिका में भले फ्लॉप हो चुकी हो लेकिन इसे बनाने वालों को उम्मीद है कि ये फिल्म भारत में प्रशंसक जुटा सकती है। प्रियंका चोपड़ा की प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का तीसरा एपिसोड बीते शुक्रवार को रिलीज हुआ और उसने भी प्रियंका की कोई खास मदद नहीं की है। ये सीरीज प्राइम वीडियो की दूसरी ऐसी मेगा बजट सीरीज है जिसे दर्शकों ने पसंद नहीं किया। इस सबके बीच प्रियंका का अब वह बयान सोशल मीडिया पर उछाला गया है जो उन्होंने ‘सिटाडेल’ के प्रचार के दौरान दिया।

 
Priyanka Chopra has now responded to ShahRukh Khan statement web series fail film Love Again also flopped
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
दरअसल इस बयान को प्रियंका चोपड़ा के करीबी दोस्तों में शुमार रहे शाहरुख खान के उस बयान का जवाब बताया जा रहा है जिसमें उन्होंने अपने देश में ही काम करने को अपना सच्चा सुकून बताया था। प्रियंका इस वीडियो क्लिप में कहती दिखाई देती हैं कि सुकून उनके लिए बोरिंग है। वह कहती हैं, ‘मैं तैश में नहीं रहती हूं, मुझे खुद पर भरोसा है। मैं जब सेट पर पहुंचती हूं तो मुझे पता होता है कि मैं क्या करने आई हूं। मुझे अपने काम को लेकर किसी तरह का प्रमाण पत्र भी नहीं चाहिए। मैं ऑडिशन्स देने के लिए तैयार हूं। मैं काम करने के लिए तैयार हूं। मैं किसी एक देश में सफलता का तमगा लेकर दूसरे देश में नहीं घूमती।’
 
Priyanka Chopra has now responded to ShahRukh Khan statement web series fail film Love Again also flopped
प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती के साथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
प्रियंका इस वीडियो क्लिप में अपने पिता की भी याद करती दिखती हैं। वह कहती हैं, ‘मेरे पिता भारतीय सेना में थे और उन्होंने मुझे अनुशासन का महत्व सिखाया। अगर आप मेरे आसपास के लोगों से पूछेंगे तो सब यही बताएंगे कि काम को लेकर मेरा रवैया कितना पेशेवर रहता है।’
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra has now responded to ShahRukh Khan statement web series fail film Love Again also flopped
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के जरिए के अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस की जबरदस्त वापसी होने की उम्मीद जताई जा रही थी। ओटीटी ने इसके निर्माण और प्रचार प्रसार पर पानी की तरह पैसा भी बहाया। तमाम सितारे मुंबई से इसके प्रीमियर पर विदेश गए। प्रियंका भी मुंबई में इसके प्रीमियर के लिए अपने साथी सितारे रिचर्ड मैडन और पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंची। लेकिन रिलीज से पहले इस सीरीज को लेकर जो भूमिका तैयार की गई, उसके मुताबिक यह सीरीज दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी।
 
विज्ञापन
Priyanka Chopra has now responded to ShahRukh Khan statement web series fail film Love Again also flopped
प्रियंका चोपड़ा (लव अगेन) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
उधर, प्रियंका की नई फिल्म 'लव अगेन' 5 मई को अमेरिका में रिलीज होने के पहले हफ्ते में ही फ्लॉप घोषित हो चुकी है। जेम्स सी. स्ट्रॉस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस ने सैम ह्यूगन और सेलीन डियोन के साथ काम किया है। प्रियंका चोपड़ा जोनास ने इस फिल्म में अपने प्रेमी की मृत्यु का शोक मनाती एक महिला की भूमिका निभाई है। प्रियंका चोपड़ा जोनस की यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस डिजास्टर घोषित हो चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में सिर्फ 25 लाख डॉलर की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर की है।

यह भी पढ़ें- Tovino Thomas: द केरल स्टोरी विवाद में कूदे मलयालम एक्टर, बोले- 32 हजार से सिर्फ तीन लड़कियों की कहानी कैसे?
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed