फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: वेश्या का रोल निभाकर बॉलीवुड में छाईं ये अभिनेत्रियां, लिस्ट में आलिया से लेकर विद्या तक के नाम

Tue, 13 Jun 2023 02:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 13 Jun 2023 02:51 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress who Played Prostitute Role in Film Kareena Kapoor Alia Bhatt Vidya Balan Kangana Ranaut
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जो मुश्किल किरदारों को चुनौती के रूप में लेने से जरा भी पीछे नहीं हटतीं। अपने रोल के लिए ये अदाकाराएं किसी भी हद तक गुजर जाने के लिए तैयार रहती हैं। अब तक कई एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर वेश्या की भूमिका निभा चुकी हैं। इन किरदारों में अपने अभिनय से जान फूंक कर इन एक्ट्रेस ने काफी ज्यादा लोकप्रियता भी हासिल की है। आइए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में...


Karan Johar: अब नेपोटिज्म पर आधारित शो लेकर आ रहे हैं करण जौहर, जानिए कहां देख सकेंगे 'शोटाइम'

Bollywood Actress who Played Prostitute Role in Film Kareena Kapoor Alia Bhatt Vidya Balan Kangana Ranaut
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट

आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे अच्छी अदाकाराओें में से एक मानी जाती हैं। उन्होंने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। अभिनेत्री फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में देह व्यापार से जुड़ी नजर आई थीं। फिल्म में उनके किरदार को काफी सराहा गया था। अभिनेत्री की एक्टिंग देख दिग्गज भी उनकी तारीफ करते नहीं थके थे। 

Bollywood Actress who Played Prostitute Role in Film Kareena Kapoor Alia Bhatt Vidya Balan Kangana Ranaut
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत

कंगना रणौत इंडस्ट्री की टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। अब तक उन्होंने कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। वह भी एक फिल्म में सेक्स वर्कर का किरदार अदा कर चुकी हैं। फिल्म 'रज्जो' में वह वेश्या के रोल में थीं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म भले ही न चली हो, लेकिन उनकी एक्टिंग की लोगों ने जमकर तारीफ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress who Played Prostitute Role in Film Kareena Kapoor Alia Bhatt Vidya Balan Kangana Ranaut
चमेली (Chameli) - फोटो : Social media
करीना कपूर

इस लिस्ट में करीना कपूर खान का नाम भी शामिल है। करीना ने अपने फिल्म करियर में एक से बढ़कर एक हिंदी फिल्मों में काम किया है। फिल्म 'चमेली' में उन्होंने जबर्दस्त अदाकारी दिखाई थी। इसमें वह एक वेश्या के किरदार में थीं। उनकी एक्टिंग ने फैंस को हैरान कर दिया था।

विज्ञापन
Bollywood Actress who Played Prostitute Role in Film Kareena Kapoor Alia Bhatt Vidya Balan Kangana Ranaut
बेगम जान
विद्या बालन

विद्या बालन को भी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से लोगों को हैरान किया है। इनमें से ही एक फिल्म 'बेगम जान' भी है। साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म में उन्होंने वेश्या के रूप में गजब की अदाकारी दिखाई थी। दर्शकों ने उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी। 
Javed Akhtar: नौ पैग पीकर नौ मिनट में जावेद अख्तर ने लिखा था यह रोमांटिक गाना, गायक ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed