फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: अभिनय ही नहीं लेखन में भी माहिर हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, लिख चुकी हैं कई बेस्टसेलर बुक्स

Thu, 27 Apr 2023 11:48 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 27 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress wrote books Sonali Bendre Twinkle Khanna Soha Ali Khan Shilpa Shetty
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

किसी भी अभिनय प्रेमी के लिए बॉलीवुड में आना बहुत ही बड़ी बात होती है। इस इंडस्ट्री को ग्लैमर इंडस्ट्री भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि बॉलीवुड फिल्मों में हीरो के ही ज्यादा महत्व दिया जाता है और हीरोइन के हिस्से कुछ सीन और गाने ही आते है। ऐसे में यह कहा जाता है कि फिल्मों में अभिनेत्रियों को ज्यादा मौके नहीं दिए जाते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय में  कंगना रनौत, तापसी पन्नू जैसी अभिनेत्रियों ने वुमन सेंट्रिक फिल्में कर इस विचारधारा पर रोक लगा दी है। आज के समय में इस इंडस्ट्री की ऐसी कई हीरोइन हैं, जो एक्टिंग के साथ-साथ लेखन की भी रुचि रखते हैं। तो चलिए जानते हैं।

Bollywood Actress wrote books Sonali Bendre Twinkle Khanna Soha Ali Khan Shilpa Shetty
ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

 ट्विंकल खन्ना
बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना एक समय में इस इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती थीं। फिल्मों में लगातार फ्लॉप होने के बाद अभिनेत्री ने इस जगत से दूरी बना ली है, लेकिन आपको बता दें कि अभिनेत्री आज एक कामयाब राइटर हैं। ट्विंकल ने साल 2015 में अपनी पहली  नॉन-फिक्शन बुक मिसेज फनी बोन्स लॉन्च की थी, जो बेस्टसेलर बनी थी।

Bollywood Actress wrote books Sonali Bendre Twinkle Khanna Soha Ali Khan Shilpa Shetty
सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाली बेंद्रे 
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने अभिनय के लिए भी जानी जाती हैं। फिलहाल, अभिनेत्री फिल्मों से दूर हैं, लेकिन आज भी अपनी राइटिंग को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं।  इसके अलावा सोनाली सोशल मीडिया पर Sonali’s Book Club भी होस्ट करती हैं, जहां वह अपनी किताब को लेकर काफी चर्चाएं करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress wrote books Sonali Bendre Twinkle Khanna Soha Ali Khan Shilpa Shetty

सोहा अली खान
पटौदी खानदान की बेटी सोहा अली खान फिल्मों में उतनी सफल नहीं रही थी, जिस कारण एक समय बाद उन्होंने फिल्मों से किनारा कर लिया था। सोहा काफी पढ़ी-लिखी हैं और किताबों में भी काफी रुचि रखती हैं। साल 2017 में Perils of Being Moderately Famous नाम की बुक लिखी थी, जिसके लिए उन्होंने Crossword Book Award जीता था

विज्ञापन
Bollywood Actress wrote books Sonali Bendre Twinkle Khanna Soha Ali Khan Shilpa Shetty
सोहा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी अपनी योग वीडियो को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अभिनय के अलावा शिल्पा को योग करना और उसपर किताबें लिखना भी काफी पसंद है। शिल्पा ने साल 2018 में एक किताब लिखी थी, जिसमें कुकिंग और डाइट को लेकर काफी जानकारी दी गई थी। शिल्पा की यह किताब बेस्ट सेलर का भी हिस्सा बनी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed