{"_id":"5fb1e0638ebc3e7502494296","slug":"bollywood-actresses-brother-here-know-about-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लाइमलाइट से दूर रहकर भी करोड़ों के मालिक हैं इन अभिनेत्रियों के भाई, जानें किस क्षेत्र में कायम है जलवा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लाइमलाइट से दूर रहकर भी करोड़ों के मालिक हैं इन अभिनेत्रियों के भाई, जानें किस क्षेत्र में कायम है जलवा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 16 Nov 2020 08:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
ऐश्वर्या राय, अनुष्का शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सितारे तो अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं लेकिन कई ऐसे सितारे हैं जिनके परिवार के सदस्यों के बारे में कम ही पता है। बात अभिनेत्रियों की करें तो सुष्मिता सेन से लेकर ऐश्वर्या राय तक के भाई ग्लैमर की इंडस्ट्री से दूर हैं। इन अभिनेत्रियों के भाई पर्दे के पीछे रहते हैं और करोड़ों का बिजनेस संभालते हैं।
2 of 6
भाई के साथ ऐश्वर्या राय
- फोटो : instagram/aishwaryaraibachchan_arb
ऐश्वर्या राय पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं हालांकि उनके भाई आदित्य राय कैमरे के सामने आना पसंद नहीं करते हैं। ऐश्वर्या के भाई आदित्य राय मर्चेंट नेवी में इंजीनियर थे। दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है। आदित्य राय ने मॉडल श्रीमा राय से शादी की है और उनका एक बेटा भी है। आदित्य फिल्में भी प्रोड्यूस कर चुके हैं। फिल्म 'दिल का रिश्ता' उन्होंने ही प्रोड्यूस की थी, जिसमें ऐश्वर्या राय ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
3 of 6
भाई (बीच में) के साथ अनुष्का शर्मा
- फोटो : instagram/anushkasharmafanclub
अनुष्का शर्मा और उनके भाई कर्णेश शर्मा के बीच भी जबरदस्त बॉन्डिंग है। ऐसा कहा जाता है कि जब अनुष्का और विराट एक दूसरे को डेट कर रहे थे उस वक्त दोनों के बीच अनबन हो गई थी। ऐसे में अनुष्का के भाई ने दोनों का पैचअप करवाने में मदद की। कर्णेश अंडर 19 रणजी क्रिकेट टीम का भी हिस्सा रहे हैं। फिलहाल अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा उनके प्रोडक्शन हाउस 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' के को-फाउंडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
भाई के साथ प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram/priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ग्लैमर की दुनिया से कोसों दूर हैं। सिद्धार्थ चोपड़ा हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में हैं, उन्होंने स्विट्जरलैंड से शेफ की ट्रेनिंग ली है। साथ ही उनका पुणे में एक पब लाउंज मगशॉट कैफे भी है।
विज्ञापन
5 of 6
सुष्मिता सेन, राजीव सेन, चारु असोपा
- फोटो : instagram/sush
सुष्मिता सेन खास मौकों पर भाई राजीव सेन के साथ की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। राजीव सेन ने 2019 में अभिनेत्री चारु असोपा के साथ शादी की। शादी के बाद से राजीव लगातार चर्चा में हैं। बीच में उनकी शादी में दरार की खबरें थीं बाद में कपल के बीच सबकुछ ठीक हो गया। सुष्मिता सेन के भाई राजीव का दुबई और दिल्ली में ज्वैलरी का बिजनेस है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।