साल 2020 में बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेताओं ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इन सितारों की मौत से इनके तमाम फैंस के बीच खासी निराशा है। तो वहीं अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन की गुत्थी तो अब तक सुलझ भी नहीं पाई है। कई अभिनेता ऐसे भी रहे जिनहोंने बहुत कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसे में इन सितारों के आखिरी दिनों के बारे में हर कोई जानना चाहता है। पर क्या आप जानते हैं कि इन सितारों ने अपने आखिरी शब्द क्या कहे थे? नहीं ना! इस पैकेज में हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के इन अभिनेताओं ने निधन से पहले सोशल मीडिया पर आखिरी शब्द क्या कहे थे। जिन्हें सुनकर आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी।
ये थे इन बॉलीवुड अभिनेताओं के आखिरी शब्द, पढ़कर ही आंखें हो जाएंगी नम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषि कपूर
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने इसी साल 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कहा था। ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे जिसका इलाज दो साल से चल रहा था। लेकिन आखिरकार ऋषि इस बीमारी से जंग हार गए। ऋषि कपूर ने अपने अंतिम शब्दों में लोगों से खास अपील की थी। उन्होंने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा, 'मेरी सभी भाइयों और बहनों से अपील है कि कृपया हिंसा, पत्थर फेंकने या हत्या करने जैसे काम ना करें। डॉक्टरों, नर्स, मीडियाकर्मी और पुलिसकर्मी ये सभी लोग आप सभी को बचाने के लिए अपनी जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं। हम सभी कोरोना वायरस से जंग जीत सकते हैं, जय हिंद।'
इरफान खान
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने भी ऋषि कपूर से महज एक दिन पहले यानी कि 29 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया था। इरफान खान भी कैंसर से जूझ रहे थे हालांकि इलाज के बाद वो ठीक भी हो गए थे। लेकिन अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इरफान खान के निधन से कुछ दिन पहले से उनकी मां का भी निधन हुआ था। जिससे वो बेहद दुखी थे। ऐसे में उन्होंने अपने आखिरी शब्द अपनी मां के लिए ही कहे थे। इरफान ने कहा था, 'अम्मा यहीं हैं, मुझे लेने आई हैं। वो यहीं हैं मेरे कमरे में, मुझे लेने आई हैं, देखो बैठी हैं मेरे पास।'
सुशांत सिंह राजपूत
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का महज 34 साल की उम्र में दुनिया से जाना हर किसी को खल रहा है। सुशांत की मौत की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है। सुशांत अपनी स्वर्गीय मां से बहुत प्यार करते थे। ऐसे में उन्होंने अपनी मौत से पहले अपनी मां के साथ तस्वीर साझा कर पोस्ट लिखा था। सुशांत ने लिखा था, 'धुंधला अतीत, आंसुओं के बूंद से यह वाष्पित हो रहा, कभी न खत्म होने वाला यह सपना मुस्कुराहटों को उकेर रहा और जल्द ही खत्म होने वाला यह जीवन, दोनों के बीच बातचीत।'
राजेश खन्ना
बॉलीवुड में काका नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता राजेश खन्ना ने 18 जुलाई 2012 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। राजेश खन्ना का निधन उम्र संबंधित बीमारियों से हुआ था। राजेश खन्ना ने अंतिम शब्दों में कहा था, 'टाइम हो गया है! पैकअप।'