बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने का सपना तो हर अभिनय प्रेमी देखता है। चाहे वह किसी भी बैकग्राउंड से आता हो। ऐसा माना जाता है कि अभिनय की दुनिया में महिला कलाकारों का करियर लंबा नहीं चलता है। कुछ अभिनेत्रियां अपने परिवार और जिम्मेदारियों के चलते अपने करियर पर ब्रेक लगा देती है, लेकिन आज के इस लेख में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड से ब्रेक तो लिया,लेकिन बाद में कमबैक कर गर्दा मचा दिया। तो चलिए जानते हैं आई एक्ट्रेस के बारे में।
Bollywood: इन अदाकाराओं ने एक्टिंग से लिया था लंबा ब्रेक, बरसों बाद धमाकेदार अंदाज में इंडस्ट्री में की वापसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तब्बू
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री तब्बू अपनी फिल्म भोला को लेकर इन दिनों चर्चा में चल रही हैं। बड़े बजट में बनी यह फिल्म दर्शकों का मन मोहने में कामयाब नहीं हो रही है। तब्बू ने लंबे ब्रेक के बाद दृश्यम से कमबैक किया। इसके बाद भी तब्बू रुकी नहीं। उन्होंने 'गोलमाल अगेन', 'अंधाधुन', 'दे दे प्यार दे', 'अला वैकुंठप्रेमुलु', 'भूल भुलैया 2', 'दृश्यम 2', 'कुत्ते' और 'भोला' में काम कर के लोगों का दिल जीत लिया।
जूही चावला
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक जूही चावला आज भी अपने दमदार अभिनय के लिए पहचानी जाती हैं। जूही चावला ने अमेजन प्राइम वीडियो ओरिजिनल सीरीज 'हश हश' से कमबैक किया। जूही ने इस सीरीज से इतना दमदार कमबैक किया है कि हर कोई उनकी तारीफ करने से नहीं थक रहा है।यही नहीं, जूही इसके बाद भी कुछ प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने वाली हैं।
मनीषा कोइराला
अभिनेत्री मनीषा कोइराला आज सबके लिए इंस्पिरेशन बन गई हैं। मनीषा ने लंबे समय तक कैंसर जैसी बीमारी को मात दी है। 2013 में कैंसर से मुक्त होने के पांच साल बाद 2017 में 'डियर माया' के साथ कमबैक किया है। यही नहीं, इसके बाद मनीषा 'संजू', 'मस्का' और 'शहजादा' में भी नजर आई हैं। अब अभिनेत्री जल्द ही 'हीरामंडी' में भी दिखाई देंगी।
सुष्मिता सेन
अभिनेत्री सुष्मिता सेन को ब्यूटी विद ब्रेन की उपाधि दी गई है। सोशल मीडिया पर भी सुष्मिता की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सुष्मिता ने 10 साल बाद वेब सीरीज 'आर्या' से कमबैक किया है। उनकी यह वेब सीरीज दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुई थी। अभी तक इस वेब सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं। उम्र चाहे कोई भी हो सुष्मिता ने अपने दमदार अभिनय से सबको चौंका दिया है।