फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: बॉलीवुड के इन सितारों के घर पड़ चुकी है रेड, जानें अधिकारियों ने क्या-क्या किया था बरामद

Mon, 17 Apr 2023 05:26 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 17 Apr 2023 05:26 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood Actors Have Faced Income Tax Raid From Taapsee Pannu to Shah Rukh Khan
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : social media

बॉलीवुड इंडस्ट्री ग्लैमर इंडस्ट्री के नाम से जानी जाती है, लेकिन इस इंडस्ट्री पर भी आईटी डिपार्टमेंट भी अपनी नजर रखता है। ऐसे में जब भी इस डिपार्टमेंट को किसी भी सेलेब्स पर शक होता है, वह उनके घर पर रेड मार देती है। इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे आईटी के निशाने पर आ चुके हैं। इसकी वजह से ये सेलेब्स काफी समय तक चर्चा में बने हुए थे। तो चलिए जानते हैं इन सेलेब्स के बारे में जो आईटी विभाग के चक्कर में पड़ चुके हैं।

These Bollywood Actors Have Faced Income Tax Raid From Taapsee Pannu to Shah Rukh Khan
तापसी पन्नू - फोटो : social media

तापसी पन्नू

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी फिल्मों के अलावा अपने बयानों को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। बता दें कि तापसी के घर भी इनकम टैक्स की रेड पड़ चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह रेड फैंटम फिल्म की टैक्स चोरी के सिलसिले में की गई थी। बाद में तापसी ने ट्वीट कर बताया था कि उनपर लगे सारे आरोप झूठे हैं। 

These Bollywood Actors Have Faced Income Tax Raid From Taapsee Pannu to Shah Rukh Khan
कटरीना कैफ - फोटो : social media

कटरीना कैफ
इस लिस्ट में कटरीना कैफ का नाम भी शुमार है। कटरीना भी आयकर विभाग के निशाने पर आ चुकी हैं। साल 2011 में टैक्स की जानकारी सही तरीके से नहीं दिए जाने पर कटरीना के घर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड पड़ी थी। इस रेड के कारण अभिनेत्री को काफी कानूनी पचड़ों में फंसना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Actors Have Faced Income Tax Raid From Taapsee Pannu to Shah Rukh Khan
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा के घर भी इनकम टैक्स विभाग छापेमारी हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब रेड पड़ी थी, तब  प्रियंका के पास लगभग छह करोड़ की संपत्ति थी। बता दें कि इस रेड ने अच्छी खासी सुर्खियां बटोरी थी। ऐसा इसलिए था क्योंकि उस वक्त अभिनेत्री के घर  शाहिद कपूर मौजूद थे। 



 
विज्ञापन
These Bollywood Actors Have Faced Income Tax Raid From Taapsee Pannu to Shah Rukh Khan
सलमान खान - फोटो : social media

सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी आगामी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। साल 2000 में सलमान खान के अलग-अलग जगहों पर मौजूद प्रॉपर्टीज पर रेड पड़ी थी। मुंबई में जहां-जहां सलमान खान की प्रॉपर्टी थी, वहां-वहां आयकर विभाग ने तलाशी ली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed