सब्सक्राइब करें

Makeup Queens: खूबसूरत दिखने के लिए घंटों मेकअप करती हैं ये एक्ट्रेस,तस्वीरें देख आप भी कहेंगे ब्यूटी क्वीन्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 09 Aug 2022 09:38 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actresses like kangana vidya balan rekha rani mukherjee who are known as makeup queens of industry
रानी मुखर्जी, बिपाशा बसु, रेखा - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्रियां अक्सर अपने फैशन और रंग रूप से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। बड़े पर्दे पर उनकी सुंदरता इस कदर लोगों को प्रभावित करती है कि कभी-कभी उनको देखने के लिए ही दर्शक सिनेमाघरों में जाते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जितनी सुंदर वह बड़े पर्दे पर दिखती हैं, असल जिंदगी में उनकी स्किन इतनी ग्लोइंग नहीं होती है। बड़े पर्दे पर अभिनेत्रियों को सुंदर दिखाने के लिए ज्यादा से ज्यादा मेकअप किया जाता है। यही इन अभिनेत्रियों की खूबसूरती को बढ़ा देता है। इसी वजह से किसी आम लड़की की तरह  दिखने वाली ये एक्ट्रेस पर्दे पर किसी हुस्न परी की तरह लगती हैं। इनमें से कुछ तो इतना मेकअप कराती हैं इसपर उनका लाखों रुपये का खर्चा होता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों से मिलवाने जा रहे हैं।

Trending Videos
Bollywood actresses like kangana vidya balan rekha rani mukherjee who are known as makeup queens of industry
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

रेखा
इंडस्ट्री में आज भी अपनी एक अलग पहचान रखने वाली अभिनेत्री रेखा ने अपनी फिटनेस और लुक्स से हमेशा लोगों का दिल जीता है। साल 1970 में आई फिल्म ‘सावन भादो’से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली रेखा आज भी बॉलीवुड के हर इवेंट में सबको अपना दीवाना बना देती हैं। रेखा को शुरुआत से ही मेकअप का बहुत शौंक रहा है और वह आज भी बहुत मेकअप कैरी करती हैं। यही वजह है की 67 साल की रेखा को देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाता है। बल्कि लोगों का मानना है कि वह बॉलीवुड की आज की अभिनेत्रियों को सुंदरता के मामले में फेल करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actresses like kangana vidya balan rekha rani mukherjee who are known as makeup queens of industry
बिपाशा बसु - फोटो : इंस्टाग्राम

बिपाशा बसु
बंगाली बाला बिपाशा बसु भी एक समय में लाखों लोगों के दिलों की धड़कन थीं और आज भी उनकी काफी फैन फॉलोइंग है। वह सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं बल्कि  कमाल की मॉडल भी हैं, जो कईं ब्रांड्स के लिए विज्ञापन भी करती हैं। इतना ही नहीं वह अपनी फिटनेस पर भी पूरा ध्यान देती हैं। बिपाशा बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह भी इस लिस्ट में शामिल हैं क्योंकि बिपाशा भी अपनी सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए भारी मेकअप का इस्तेमाल करती हैं।

Bollywood actresses like kangana vidya balan rekha rani mukherjee who are known as makeup queens of industry
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत
बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज और बयानों के लिए पहचानी जानी वाली कंगना रणौत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कंगना भी अपने लुक्स के कारण चर्चाओं में बनी रहती हैं। कभी उनकी फिल्मों का लुक, तो कभी उनका पार्टी लुक वायरल होता रहता है। कंगना को भी अक्सर ज्यादा से ज्यादा  मेकअप कैरी किए हुए देखा जाता है।

विज्ञापन
Bollywood actresses like kangana vidya balan rekha rani mukherjee who are known as makeup queens of industry
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

रानी मुखर्जी
बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री 'रानी मुखर्जी' बहुत फेमस हैं। वह इंडस्ट्री की सांवली अभिनेत्रियों में शुमार हैं, लेकिन फिर भी फिल्मों में रानी का रंग काफी हद तक साफ लगता है। यह सब मेकअप का कमाल होता है। रानी उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो मेकअप को जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा मानती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed