फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म हिट होने के बाद भी गुमनामी के अंधेरे में जा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, कुछ ने तो शाहरुख- सलमान के साथ किया था डेब्यू

Wed, 15 Jul 2020 07:26 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 15 Jul 2020 07:26 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actresses Never Appeared After Giving Hit Film Ashwini Bhave Kimi Katkar Mayuri Kango Sonam Sneha Ullal
अश्विनी भावे, मयूरी कांगो, संदली सिन्हा, किमी काटकर - फोटो : Social Media

बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां बड़े मुकाम पर बने रहना इतना आसान नहीं है। यहां रातों रात किसी को सफलता मिल जाती है। तो कई बार रातों रात कोई गुमनामी के अंधेरे में चला जाता है। जिसके बाद बॉलीवुड उन्हें याद भी नहीं करता। बॉलीवुड में कई ऐसी खूबसूरत अभिनेत्रियां रही हैं जिन्होंने शुरुआती दौर में हिट फिल्में दीं। लेकिन आज वो अभिनेत्रियां कहा हैं? क्या कर रही हैं? इस बारे में किसी को भी कुछ नहीं पता। इस पैकेज में आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो हिट फिल्में देने के बाद गुमनामी के अंधेरे में चली गईं...

Bollywood Actresses Never Appeared After Giving Hit Film Ashwini Bhave Kimi Katkar Mayuri Kango Sonam Sneha Ullal
Ashwini Bhave - फोटो : social media

अश्विनी भावे
90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री अश्विनी भावे ने अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म सैनिक में काम किया था। फिल्म को और अश्विनी को काफी सराहना भी मिली थी। इसके अलावा भी उन्होंने कई बेहतरीन अभिनेताओं के साथ काम कर फिल्म जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। लेकिन अचानक उनका स्टारडम खत्म हो गया और वो बड़े पर्दे से पूरी तरह गायब हो गईं।

Bollywood Actresses Never Appeared After Giving Hit Film Ashwini Bhave Kimi Katkar Mayuri Kango Sonam Sneha Ullal
mayuri kango

मयूरी कांगो
मयूरी ने फिल्म 'पापा कहते हैं' में जुगल हंसराज के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म से मयूरी को फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। इसके बाद मयूरी ने कई और फिल्मों में भी काम किया। लेकिन उनके काम को उतनी सराहना नहीं मिली। मयूरी ने साल 2009 में अपनी आखिरी फिल्म 'कुर्बान' की थी। इसके अलावा वो टेलीविजन जगत में भी सक्रिय रहीं। हालांकि वहां भी कुछ खास बात नहीं बन पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actresses Never Appeared After Giving Hit Film Ashwini Bhave Kimi Katkar Mayuri Kango Sonam Sneha Ullal
kimi katkar

किमी काटकर
80 और 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री किमी काटकर अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म हम में नजर आईं थीं। इस फिल्म का गाना जुम्मा चुम्मा दे दे आज भी लोगों की जुबां पर रहता है। इसके अलावा किमी ने टार्जन के साथ ही कई और फिल्मों में भी शानदार काम किया। इसके बाद किमी ने विज्ञापन फिल्म निर्माता शांतनु शौरी से शादी कर ली और बड़े पर्दे को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
Bollywood Actresses Never Appeared After Giving Hit Film Ashwini Bhave Kimi Katkar Mayuri Kango Sonam Sneha Ullal
सोनम - फोटो : Social Media

सोनम
ओये ओये गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री सोनम 90 के दशक में एक बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती थीं। सोनम ने महज 14 साल की उम्र में फिल्म 'विजय' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने 'आखिरी अदालत' और 'त्रिदेव' जैसी हिट फिल्में देने के बाद निर्माता राजीव राय से शादी कर ली थी। शादी के बाद सोनम ने फिल्में छोड़ दी। बाद में अंडरवर्ल्ड से लगातार मिल रही जान से मारने की धमकी की वजह से सोनम और उनके पति ने भारत छोड़ दिया और विदेश जाकर बस गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed