फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी सिनेमा का एक ऐसा विलेन, जिसने अपनी आंखों से ही लोगों के जेहन में खौफ भर दिया था

Wed, 15 Jul 2020 05:49 AM IST
प्रतीक्षा राणावत प्रतीक्षा सिंह राणावत
प्रतीक्षा सिंह राणावत Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 15 Jul 2020 05:49 AM IST
विज्ञापन
Actor K N Singh Film: Indian Cinema Villain  KN Singh aka Krishna Niranjan Singh Who Have Really Scary Eyes
इतिहास का पर्दा: के एन सिंह - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

बॉलीवुड में हीरो और विलेन ऐसे किरदार होते हैं जो एक दूसरे से बिल्कुल विपरीत होते हैं। इस समय तो विलेन भी बेहद हैंडसम हुआ करते हैं। जिन्हें देखकर लगता ही नहीं है कि ये विलेन होंगे। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब फिल्मों के विलेन किरदार के साथ ही अपने लुक्स से भी खूंखार नजर आते थे। इन्हीं विलेन में से एक थे के एन सिंह। जो अपनी डरावनी आंखों के लिए पहचाने जाते थे।

Actor K N Singh Film: Indian Cinema Villain  KN Singh aka Krishna Niranjan Singh Who Have Really Scary Eyes
के एन सिंह - फोटो : Social Media

हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता कृष्ण निरंजन सिंह जिन्हें केएन सिंह के नाम से भी जाना जाता है। के एन सिंह ने ज्यादातर फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है। के एन सिंह का जन्म 1 सितंबर 1908 को देहरादून में हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत नायक के रूप में की थी। उनकी पहली फिल्म 'सुनहरा संसार' थी। जो 1936 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने एक डॉक्टर की छोटी सी भूमिका निभाई थी।

Actor K N Singh Film: Indian Cinema Villain  KN Singh aka Krishna Niranjan Singh Who Have Really Scary Eyes
के एन सिंह - फोटो : Social Media

के एन सिंह ने भूमिका भले ही हमेशा विलेन की निभाई लेकिन उनकी सोच किसी हीरो से कम नहीं थी। वो अपने जमाने के बेहतरीन अभिनेता थे। लेकिन वो अगली पीढ़ी को बढ़ावा देना भी जानते थे। एक इंटरव्यू के दौरान के एन सिंह से जब पूछा गया था कि आप आज के नए कलाकारों के बारे में क्या कहना चाहेंगे? इस सवाल के जवाब में केएन ने कहा, 'जितने पुराने लोग थे हमारे समय के किसी ने ये फिकर नहीं की, कि कल क्या होगा। जो बच्चे अब आए हैं 70 के बाद वो बहुत समझदार हैं। उन्होंने अपनी आगामी दो पीढ़ियों का भी इंतजाम कर लिया है। ये बात वाकई काबिल-ए तारीफ है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor K N Singh Film: Indian Cinema Villain  KN Singh aka Krishna Niranjan Singh Who Have Really Scary Eyes
के एन सिंह - फोटो : Social Media

वहीं इसी इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने खास दोस्तों पृथ्वीराज जी, सान्याल साहब और सहगल साहब से जुड़े एक किस्से को भी याद किया था। जिसके जरिए उन्होंने बताया था कि सहगल साहब की फैन फॉलोइंग कितनी ज्यादा थी। उन्होंने बताया, 'मेरे यहां अक्सर लोग आया करते थे। एक रात काफी लोग थे मेरे रूम में। करीब दो बज रहे थे और सहगल साहब कोई गाना गुनगुना रहे थे। कमरे में सिगरेट का धुंआ बहुत ज्यादा हो गया था। जिस वजह से मैंने उठकर पर्दे खोले। जैसे ही मैंने पर्दे खोले तो देखा कि वहां बहुत लोग जमा थे केवल सहगल साहब की आवाज सुनने के लिए।'

विज्ञापन
Actor K N Singh Film: Indian Cinema Villain  KN Singh aka Krishna Niranjan Singh Who Have Really Scary Eyes
के एन सिंह - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि के एन सिंह ने अपने करियर में करीब 200 फिल्मों में काम किया है। ये एक ऐसे विलेन रहे हैं जिन्होंने अपनी आंखों से ही लोगों के जेहन में खौफ भर दिया था। वो अपनी आवाज, अपने स्टाइल और अपनी आंखों की वजह से ही मशहूर हुए थे। उन्होंने बागबान, सिकंदर, हावड़ा ब्रिज, एन इवनिंग इन पेरिस, जैसी कई बेहतरीन  फिल्मों में काम किया है। के एन सिंह का निधन 31 जनवरी 2000 को मुंबई में हुआ। अपने अंतिम समय में उन्होंने अपने दोस्तों को और करीबियों को खूब याद किया। लेकिन उनके अंतिम समय में उनके पास कोई भी नहीं था।

पढ़ें: फिल्मों में 49 दफा नारदमुनि का किरदार निभा चुका है ये अभिनेता, विलेन बनकर बनाई अलग पहचान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed