बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियां खूबसूरती और एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करती हैं। हालांकि, इनमें बहुत सी ऐसे भी अदाकाराएं हैं जो उम्दा अदाकारी के साथ पढ़ाई-लिखाई में भी अव्वल रही हैं। आज हम आपको हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक्टिंग से पहले पढ़ने में भी नंबर वन रही हैं। आइए जानते हैं कि इन सभी ने 12वीं में कितने प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।
Bollywood: एक्टिंग के साथ पढ़ाई में भी अव्वल रहीं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, 12वीं के नतीजे जान रह जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अब तक कई सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुकी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले कृति पढ़ाई में काफी अच्छी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 12वीं में उन्होंने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।
Ratna Pathak: नसीरुद्दीन शाह के बयानों से दहशत में रत्ना पाठक, बोलीं- डर लगता है कोई घर पर पत्थर न फेंक दे
शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर अब तक कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकी हैं। हालांकि यह बात बहुत कम लोगों को ही पता होगी कि वह एक अच्छी स्टूडेंट रही हैं। 12वीं के नतीजों में उनके नंबर बहुत अच्छे आए थे। कई रिपोर्ट्स के यह बताया गया है कि श्रद्धा ने 12वीं में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।
Chiranjeevi: बहू उपासना की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर ऐसा था चिरंजीवी का रिएक्शन, बोले, मेरे लिए सबसे...
अनुष्का शर्मा की गिनती बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। बचपन में अनुष्का पढ़ाई लिखाई काफी शौक था। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले उनका फोकस अपनी एजुकेशन पर ज्यादा था, यही वजह है कि 12वीं में उन्होंने 89 फीसदी अंक अर्जित किए थे।
Jeremy Renner Health: सर्जरी के बाद जेरेमी रेनर की स्थिति गंभीर, अनिल कपूर ने ट्वीट कर मांगी दुआ
इस लिस्ट में जान्हवी कपूर का नाम भी शामिल है। जान्हवी की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। फिल्म 'धड़क' से शुरुआत करने वाली जान्हवी ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है। एक्टिंग डेब्यू से पहले जान्हवी ब्राइट स्टूडेंट रही हैं। उन्होंने 12वीं के एग्जाम में 86 फीसदी अंक अर्जित किए थे।
Neena Gupta: निर्देशक ने को-स्टार्स के सामने नीना गुप्ता को दी थीं भद्दी गालियां? फिल्म से काट दिया था रोल