फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actresses: 'मां' के जरिए तीन साल बाद थिएटर्स में लौटेंगी काजोल, ये एक्ट्रेस भी ब्रेक लेकर कर रही हैं काम

Thu, 29 May 2025 12:37 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 29 May 2025 12:37 AM IST
सार

Bollywood Actresses After Long Break: काजोल से पहले भी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने कुछ समय के ब्रेक के बाद फिल्मों में वापसी की है। इस लिस्ट में काजोल से लेकर रानी मुखर्जी के अलावा और भी कई अभिनेत्रियों का नाम शुमार है।
 

विज्ञापन
Bollywood Actresses Who Come Back after a Long Break Rani Mukerji Kajol Raveena Tandon Madhuri Dixit
फिल्म मां - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
काजोल आखिरी बार फिल्म 'दो पत्ती' में नजर आई थीं, जो डाइरेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 2024 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से पहले 2022 में काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब वह फिल्म 'मां' से थिएटर्स में वापसी करेंगी। 

 
Bollywood Actresses Who Come Back after a Long Break Rani Mukerji Kajol Raveena Tandon Madhuri Dixit
फिल्म मां - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
काजोल 
काजोल अपनी नई फिल्म "मां" के जरिए तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें काजोल एक दमदार किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के कई पोस्टर अभी तक जारी किए जा चुके हैं, जिसमें काजोल एक खतरनाक शैतान से लड़ते हुए दिख रही हैं। पोस्टर के अनुसार, फिल्म की कहानी में एक भक्षक और रक्षक के बीच टक्कर होगी, जिसमें मां का किरदार अहम है। ट्रेलर 30 मई 2025 को रिलीज होने की उम्मीद है। काजोल ने इस किरदार को अपने करियर का सबसे मजबूत किरदार बताया है। इस फिल्म से पहले काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
 
Bollywood Actresses Who Come Back after a Long Break Rani Mukerji Kajol Raveena Tandon Madhuri Dixit
रानी मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @_ranimukerji
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी फिल्म 'मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे' के बाद अब 'मर्दानी 3' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वे एक बार फिर से शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में दिखेंगी, जो एक निडर पुलिसवाली है। यशराज बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला कर रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में रानी का फर्स्ट लुक और रिलीज की तारीख साझा की है। यह फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर होगी। यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actresses Who Come Back after a Long Break Rani Mukerji Kajol Raveena Tandon Madhuri Dixit
वेलकम टू द जंगल  - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
रवीना टंडन
रवीना टंडन ने 'केजीएफ 2' में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सबका ध्यान खींचा। इसके बाद वे 'घुड़चढ़ी' में नजर आईं। अब वह जल्द ही 'वेलकम टू द जंगल' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार के अलावा कई बड़े सितारे नजर आएंगे। रवीना की कॉमिक टाइमिंग और उनका बिंदास अंदाज इस फिल्म में दर्शकों को खूब हंसाने वाला है। 
विज्ञापन
Bollywood Actresses Who Come Back after a Long Break Rani Mukerji Kajol Raveena Tandon Madhuri Dixit
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित ने 'कलंक' के बाद लंबे समय तक बड़े पर्दे से दूरी बनाए रखी थी। इस फिल्म के बाद माधुरी फिल्म 'भूल भुलैया 3' से नजर आईं। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। माधुरी ने इस फिल्म में मंजूलिका का किरदार निभाया है। फिल्म में माधुरी और विद्या का सीक्वेंस डांस भी दर्शकों को बेहद पसंद आया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed