सब्सक्राइब करें

इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने मां बनने के बाद नहीं बढ़ने दिया वजन, जल्द ही लौटीं अपने पुराने अंदाज में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 07 Feb 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Post-Pregnancy Transformation Of Celebrities Who Bounced Back To Slim Original Look
अनुष्का शर्मा, काजोल, ऐश्वर्या राय, शिल्पा शेट्टी, रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला

फिल्म इंडस्ट्री में कायम रहने के लिए अभिनेत्रियां अपनी फिगर का खासा ख्याल रखती हैं। शादी के बाद उनके लिए फिल्मों में टिकना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन असल दिक्कत उनके लिए तब शुरू होती हैं जब वे प्रेग्नेंट होती हैं। क्योंकि फिल्मों में दोबारा आने के लिए उन्हें फिगर को लेकर कड़ी मेहनत करनी पड़ती हैं। ऐसे में बात करेंगे कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों की जो प्रेग्नेंट होने के बाद फिर से फिगर मेनटेन करने में कामयाब साबित हुईं... 

Trending Videos
Post-Pregnancy Transformation Of Celebrities Who Bounced Back To Slim Original Look
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय बच्चन
साल 2007 में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के परिवार की बहू बनकर उन्होंने शादी के 4 साल बाद बेटी अराध्या को जन्म दिया था। बता दें कि ऐश्वर्या राय गर्भवती होने के दौरान काफी मोटी हो गई थीं लेकिन उन्होंने खुद को मेनटेन कर फिल्मों में वापिस करके साबित कर दिया कि वह चैन से बैठने वालो में से नही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Post-Pregnancy Transformation Of Celebrities Who Bounced Back To Slim Original Look
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी 
अपने स्लिम फिगर को लेकर दुनियाभर में पहचान रखने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी के बंधन में बंधी थीं। इसके तीन साल बाद 2012 में उन्होंने बेटे वियान को जन्म दिया था। बता दें कि प्रेग्नेंसी के दौरान शिल्पा का वजन भी तेजी से बढ़ा था लेकिन योगा से शिल्पा ने खुद को दोबारा स्लिम और पहले की तरह फिट बना लिया।

Post-Pregnancy Transformation Of Celebrities Who Bounced Back To Slim Original Look
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

रानी मुखर्जी
बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक रानी मुखर्जी का फिल्मी सफर बहुत ही शानदार रहा है। उन्होंने साल 2014 में डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा से शादी की और कुछ समय बाद बेटी आदिरा को जन्म दिया था। उस दौरान उनका वजन काफी बढ़ गया था लेकिन रानी ने खुद को पहले की तरह ही स्लिम बनाकर दम लिया।

विज्ञापन
Post-Pregnancy Transformation Of Celebrities Who Bounced Back To Slim Original Look
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल
बॉलीवुड की 'नॉटी गर्ल' काजोल ने साल 1999 में सुपरस्टार अजय देवगन से शादी की थी। उसके बाद काजोल ने बेटी न्यासा को साल 2003 में और साल 2010 में बेटे युग को भी जन्म दिया। दो बच्चों के जन्म के बाद भी काजोल एकदम स्लिम और स्वस्थ नजर आती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed