सब्सक्राइब करें

Bollywood-Cricket: बॉलीवुड की वो फेमस हसीनाएं, जिन्होंने क्रिकेटर्स के साथ लड़ाए इश्क के पेंच

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 22 Feb 2022 06:20 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actresses who married cricketers
बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिकेटर्स की शादी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड और क्रिकेट के पुराने और गहरे संबंध रहे हैं। अक्सर क्रिकेट खिलाड़ी और बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के अफेयर की खबरें चर्चा में रहती हैं। कई बार बॉलीवुड और क्रिकेटर की जोड़ी बनी, जिनमें से कई तो सफल रहीं. वहीं बहुत सी जोड़ियां ऐसी भी रहीं जिन्होंने बीच में ही दम तोड़ दिया। क्रिकेटर से शादी करके कई अभिनेत्रियों का फिल्मी करियर खत्म हो गया तो वहीं कई अभिनेत्रियां अभी भी काम कर रही हैं। आज हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने क्रिकेट खिलाड़ियों से शादी की है...







 
Trending Videos
Bollywood actresses who married cricketers
विराट अनुष्का की शादी - फोटो : self

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसंबर 2017 में हुई थी। दोनों की शादी काफी समय तक चर्चा में रही थी। शादी से पहले दोनों काफी समय तक रिलेशन में भी रह चुके हैं. दोनों ने इटली में गुपचुप तरीके से शादी की। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद छा गई थीं। इस समय विराट और अनुष्का की एक बेटी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actresses who married cricketers
हरभजन सिंह और गीता बसरा - फोटो : ट्विटर

गीता बसरा-हरभजन सिंह
गीता बसरा और हरभजन सिंह ने 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2015 में शादी कर ली थी। गीता बसरा बॉलीवुड के साथ-साथ कई पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम हिनाया हीर प्लाहा है।

Bollywood actresses who married cricketers
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : इंस्टाग्राम

नताशा स्टेनकोविक-हार्दिक पांड्या
नताशा और हार्दिक ने 2020 में शादी की थी। नताशा एक सर्बियन डांसर, मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जबकि हार्दिक पांड्या गुजराती परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 

विज्ञापन
Bollywood actresses who married cricketers
युवराज सिंह और हेजल कीच की लव स्टोरी

हेजल  कीच-युवराज सिंह
युवराज ने 2016 में हेजल कीच के साथ शादी की थी। हेजल ब्रिटिश मॉडल रह चुकी हैं और  सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में भी इन्होंने काम किया है। इसके अलावा भी वह, कई आइटम नंबर और रियलिटी शो में भी हिस्सा ले चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed