{"_id":"68640a0e20226307ba0a1268","slug":"bollywood-actresses-who-married-producers-and-directors-samantha-ruth-prabhu-rani-mukerji-yami-gautam-sonali-b-2025-07-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Actress: किन अभिनेत्रियों ने निर्माता-निर्देशक संग बसाया घर, लिस्ट में शुमार हो सकता है सामंथा का नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Actress: किन अभिनेत्रियों ने निर्माता-निर्देशक संग बसाया घर, लिस्ट में शुमार हो सकता है सामंथा का नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 01 Jul 2025 09:56 PM IST
सार
Actress Who Married Producer Director: बॉलीवुड और साउथ की कई अभिनेत्रियों ने निर्माता-निर्देशकों के साथ अपना घर बसाया है। ये अभिनेत्रियां न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, बल्कि अपने जीवनसाथी के साथ उनकी जोड़ी भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों ने अपने प्रेम को नया मुकाम देते हुए निर्माता-निर्देशकों के साथ शादी रचाई है। इन जोड़ियों ने न सिर्फ पर्दे पर, बल्कि असल जिंदगी में भी साथ निभाने का फैसला किया। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ मशहूर जोड़ियों के बारे में...
2 of 6
कब रिलीज होगी फिल्म 'शुभम'
- फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों जमकर चर्चा में हैं। सामंथा का नाम इन दिनों निर्देशक राज निदिमोरू के साथ जुड़ रहा है। चर्चा है कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हाल ही में सामंथा ने निर्माता राज निदिमोरू के साथ फिल्म "शुभम" के सेट से तस्वीरें शेयर की थीं। इसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चा तेज हो गई।
3 of 6
रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम, एक्स
रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने मशहूर निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा के साथ 21 अप्रैल 2014 को इटली में शादी की थी। दोनों की प्रेम कहानी फिल्मी दुनिया में काफी चर्चित रही। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम आदिरा है। आदित्य चोपड़ा ने अपनी पहली पत्नी पायल खन्ना से तलाक लेने के बाद रानी मुखर्जी को डेट करना शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आदित्य धर और यामी गौतम
- फोटो : इंस्टाग्राम @yamigautam
यामी गौतम और आदित्य धर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यामी गौतम और आदित्य धर की प्रेम कहानी 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के सेट से शुरू हुई थी। यामी एक अभिनेत्री हैं और आदित्य एक फिल्म निर्देशक हैं। दोनों ने 4 जून, 2021 को शादी की थी। इसके बाद 10 मई, 2024 को उनके बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम वेदाविद रखा।
सोनाली बेंद्रे और गोल्डी बहल
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने निर्माता-निर्देशक गोल्डी बहल के साथ शादी की है। दोनों की मुलाकात फिल्मी प्रोजेक्ट्स के दौरान हुई और प्यार परवान चढ़ा, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। गोल्डी बहल एक फिल्म निर्देशक और निर्माता हैं और सोनाली बेंद्रे एक अभिनेत्री और मॉडल हैं। उनकी शादी 12 नवंबर, 2002 को हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।