कैंसर एक खतरनाक बीमारी है, जिसकी चपेट में कोई भी आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हर साल 10 मिलियन लोगों की मौत इस जानलेवा बीमारी से हो जाती है। बॉलीवुड में भी यह बीमारी अब तक कई लोगों की जान ले चुकी है। सही समय पर कैंसर की पहचान हो जाने और इसके इलाज से इसे मात दी जा सकती है। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इस खतरनाक मर्ज से जंग जीती है।
Actresses: इन अभिनेत्रियों ने कैंसर से डटकर किया सामना, बीमारी से जंग जीतकर बिता रही हैं खुशहाल जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
90 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में सोनाली बेंद्रे का नाम जरूर शामिल किया जाता है। अब तक के करियर में उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ फिल्मों में काम किया है। साल 2018 में उन्हें मेटास्टेटिक कैंसर का पता चला था, जिसके तुरंत बाद उन्होंने विदेश जाकर इसका इलाज शुरू कर दिया। सोनाली अब बीमारी से मुक्त हो चुकी हैं और अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिता रही हैं।
मनीषा कोइराला एक समय पर अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करती थीं। वह कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। अभिनेत्री भी कैंसर से एक बहादुर योद्धा की तरह जंग लड़ चुकी हैं। 2012 में उन्हें ओवरी कैंसर के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने इस बीमारी से लंबे समय तक लड़ाई लड़ी और अंत में जीत हासिल की।
इस लिस्ट में किरण खेर का नाम भी शामिल है। अपने शानदार अभिनय से वह किसी भी किरदार में जान फूंक देती हैं। किरण को भी यह खतरनाक बीमारी अपना शिकार बना चुकी है। 2021 में उन्हें ब्लड कैंसर के बारे में पता चला था। हालांकि, उन्होंने कैंसर से डटकर मुकाबला किया और इस जंग को जीतने में कामयाब रहीं।
महिमा चौधरी भी कैंसर की शिकार हो चुकी हैं। परदेस से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली एक्ट्रेस ने कम समय में लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। वह अब तक बड़े सितारों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा कर चुकी हैं। उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया था। लगभग तीन-चार महीने के इलाज के बाद उन्होंने इस बीमारी को मात दे दी थी।
Amitabh Bachchan: तकरार की अफवाहों के बीच KBC 15 में अमिताभ ने लिया बहू का नाम, रणदीप हुड्डा से कही यह बात