प्यार- मोहब्बत... से अलग हट कर बॉक्स ऑफिस पर पढ़ाई और एकेडमिक चैलेंजिज पर बनी फिल्में काफी शानदार प्रदर्शन करती हैं। 'तारे जमीन पर' हो या फिर '3 इडियट्स' हो या फिल्म 'छिछोरे' सभी फिल्मों पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया है। ऐसे ही डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ’12वीं फेल’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। विशुद्ध मसाला फिल्मों के साथ समय-समय पर ऐसी फिल्में भी आती रही हैं, जिन्होंने अपने कथ्य से दर्शकों को प्रभावित किया। विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल इसी कैटेगरी की फिल्म कही जा सकती है, जिसका असर बॉक्स ऑफिस के साथ अब स्कूलों तक पहुंचने लगा है।
12th Fail: मुंबई के स्कूल में दिवाली की टू डू लिस्ट में शामिल विक्रांत की फिल्म, ब्लैक बोर्ड का फोटो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें एक ब्लैक बोर्ड की फोटो लगी है। इस ब्लैक बोर्ड पर दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए एक टू-डू लिस्ट लिखी गयी है, जिसे बच्चों को छुट्टियों के दौरान पूरा करना है।
आप तस्वीर में देख सकते हैं, इस लिस्ट में पहले स्थान पर होमवर्क लिखा है। दूसरे स्थान पर 12वीं फेल फिल्म देखना लिखा है, जबकि तीसरे स्थान पर है- पटाखे नहीं जलाने हैं और चौथे स्थान पर लिखा है- परिवार के साथ समय बिताना है और खूब मिठाई खानी है। प्रोडक्शन कम्पनी ने स्कूल को इसके लिए शुक्रिया भी कहा।
यह फिल्म दुनिया के सबसे मुश्किल कॉम्पिटिटिव एग्जाम यूपीएससी के लिए ट्राई करने वाले लाखों छात्रों की सच्ची कहानियों से प्रेरित है। 12वीं फेल की कहानी दिल्ली के मुखर्जी नगर से शुरू होती है, जहां हजारों बच्चे आईएएस और पीसीएस की तैयारी करते हुए नजर आते हैं। ये फिल्म उन सभी लोगों के लिए एक ट्रिब्यूट है, जो असफलताओं के बाद भी आगे बढ़ने का जज्बा रखते हैं और कभी हार नहीं मानते।
12वीं फेल, अनुराग पाठक की लिखी इसी नाम के सबसे ज्यादा बिकने वाले नॉवेल पर बेस्ड है, जो आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी की शानदार सफर के बारे में है। फिल्म को रियल लोकेशन पर असल छात्रों के साथ फिल्माया गया है। फिल्म में यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों की जिंदगी, उनके धैर्य, मेहनत, कभी ना हार मानने वाले एटीट्यूड और कभी ना खत्म होने वाली दोस्ती पर आधारित है।
यह भी पढ़ें: कियारा आडवाणी के बचपन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, क्यूटनेस देख फैंस कर रहे जमकर तारीफ