फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pankaj Tripathi: जल्द बड़ी घोषणा करेंगे पंकज त्रिपाठी! इंस्टाग्राम लाइव के दौरान फैंस से किया वादा लेकिन..

Wed, 08 Nov 2023 07:23 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 08 Nov 2023 07:23 PM IST
विज्ञापन
Pankaj Tripathi Mai Atal Hoon actor Promise Big Announcement in Instagram Live session but forgets What It Is
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

अपने अभिनय कौशल से पूरे देश के सिनेप्रेमियों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता ने 'फुकरे 3' और 'ओएमजी 2' से लोगों का खूब मनोरंजन किया। इतना ही नहीं पंकज को हाल ही में उनके अभिनय के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के 'राष्ट्रीय पुरस्कार' से भी सम्मानित किया गया था। ऐसे में उनका चर्चाओं में बने रहना बनता है। आज अभिनेता एक बार फिर मीडिया की खबरों में हैं इस बार वजह उनका एक लाइव सेशन बना, जिसमें कुछ ऐसा हुआ जिसने लोगों को ठहाके लगाकर हंसने पर मजबूर कर दिया।   

Pankaj Tripathi Mai Atal Hoon actor Promise Big Announcement in Instagram Live session but forgets What It Is
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पंकज त्रिपाठी ने आज अपने फैंस को तब एक तोहफा दिया, जब वह इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सभी से बातचीत करने पहुंचे। इस लाइव के दौरान पंकज त्रिपाठी अपने फैंस के सामने एक बड़ी घोषणा करने वाले थे, लेकिन वह बीच में ही उसे भूल गए। पंकज त्रिपाठी की लाख कोशिशों के बाद भी वह याद करने में असफल रहे कि उन्हें क्या घोषणा करनी थी। ऐसे में अभिनेता को याद करने की कोशिश करते देख सोशल मीडिया यूजर्स का हंसते-हंसते बुरा हाल हो गया। 

Pankaj Tripathi Mai Atal Hoon actor Promise Big Announcement in Instagram Live session but forgets What It Is
गुंजन सक्सेना में पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

पंकज त्रिपाठी ने इस लाइव सेशन में अपने फैंस के साथ बातचीत की। कुछ ने उन्हें हाल ही में राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के लिए बधाई दी, तो वहीं कई लोगों ने उनसे बहुप्रतीक्षित सीरीज 'मिर्जापुर 3' की रिलीज पर अपडेट साझा करने के लिए कहा। लेकिन मामला तब बिगड़ गया जब अभिनेता खुद ही भूल गए कि वह आखिर क्यों लाइव आए थे। पंकज त्रिपाठी ने लाइव शुरू करते हुए कहा, 'सभी को नमस्कार... और मुझे याद नहीं कि मैं आज लाइव क्यों आया! यह मेरी आदत है, जो लोग मुझे जानते हैं वे मेरी ओर से गवाही दे सकते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Tripathi Mai Atal Hoon actor Promise Big Announcement in Instagram Live session but forgets What It Is
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पंकज त्रिपाठी बोले, 'मेरा मतलब है कि यह वास्तव में कुछ है, आप लाइव आते हैं और फिर भूल जाते हैं कि क्यों आप लाइव आए हैं। खैर, कोई बात नहीं, मुझे इस बात का बेहद अफसोस है। जब भी मुझे याद आएगा कि क्यों, मैं तुरंत या तो लाइव आऊंगा या इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दूंगा। तब तक कृपया मुझे अपना सारा प्यार देते रहें।' 
Tiger 3: सलमान खान के 'टाइगर 3' में होगा इस साउथ सुपरस्टार का कैमियो, रिपोर्ट मात्र ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

विज्ञापन
Pankaj Tripathi Mai Atal Hoon actor Promise Big Announcement in Instagram Live session but forgets What It Is
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पंकज त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार 'फुकरे 3' और 'ओएमजी 2' जैसी फिल्मों में काम करते देखा गया था। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने में सफल रही थीं। 'फुकरे 3' में जहां वह कई कलाकारों के साथ अभिनय करते नजर आए थे, वहीं 'ओएमजी 2' में, उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। 'ओएमजी 2' में पंकज त्रिपाठी के साथ अक्षय कुमार सपोर्टिंग रोल में थे। अभिनेता अगली बार 'मैं अटल हूं' में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की भूमिका में निभाते हुए दिखाई देंगे।
Salman-Aishwarya: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में करीब आए सलमान-ऐश्वर्या? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed