फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger 3: सलमान खान के 'टाइगर 3' में होगा इस साउथ सुपरस्टार का कैमियो, रिपोर्ट मात्र ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

Wed, 08 Nov 2023 07:07 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 08 Nov 2023 07:07 PM IST
सार

सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'टाइगर 3' में एक साउथ सुपरस्टार के कैमियो की खबर सामने आई है। रिपोर्ट मात्र ने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। 

विज्ञापन
Tiger 3 After Shah rukh Khan and Hrithik Roshan Jr NTR cameo in Salman Khan film releasing on 12 november
टाइगर 3 कैमियो - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'टाइगर 3' इस रविवार से सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मूवी से निर्माता समेत दर्शकों को भी काफी उम्मीदें हैं। साथ ही कयास लगाया जा रहा है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ेगी, साथ ही नया बेंचमार्क भी सेट करेगी। बीते कुछ दिनों में इसमें कैमियो करने वाले अभिनेताओं की लिस्ट पर कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। वहीं, अब 'टाइगर 3' में कैमियो के लिए एक साउथ सुपरस्टार का भी नाम सामने आया है, जिसकी खबर मात्र ने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। 

Tiger 3 After Shah rukh Khan and Hrithik Roshan Jr NTR cameo in Salman Khan film releasing on 12 november
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, आगामी जासूसी थ्रिलर 'टाइगर 3' में अविनाश सिंह राठौड़ उर्फ टाइगर के रूप में सलमान खान और जोया के रूप में कटरीना कैफ की वापसी हो रही है। इसके अलावा, इमरान हाशमी खलनायक की भूमिका में हैं। इस रोमांचक तिकड़ी के अलावा, कुछ अन्य कारण भी हैं, जिसने फिल्म के लिए फैंस के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, 'टाइगर 3' में शाहरुख खान, पठान की भूमिका में कैमियो करेंगे। 

Tiger 3 After Shah rukh Khan and Hrithik Roshan Jr NTR cameo in Salman Khan film releasing on 12 november
टाइगर 3-सलमान खान पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

'पठान' में, सलमान ने टाइगर के रूप में अपने कैमियो के साथ बड़े पर्दे पर धमाका कर दिया और अब, शाहरुख अपने विशेष पुनर्मिलन के साथ बड़े पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार हैं। जहां यह कैमियो अपने आप में लोगों को दीवाना बनाने के लिए काफी है। वहीं, वाईआरएफ दर्शकों को एक के बाद एक तोहफा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

Tiger 3: 'टाइगर 3' को लेकर फैंस में जबर्दस्त उत्साह, जानें किस शहर में बिक रहा सबसे महंगा टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger 3 After Shah rukh Khan and Hrithik Roshan Jr NTR cameo in Salman Khan film releasing on 12 november
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ दिन पहले, यह पता चला था कि ऋतिक रोशन 'वॉर' के कबीर के रूप में 'टाइगर 3' में कैमियो करते दिखाई देंगे। हालांकि, अब तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, नवीनतम विकास में कहा गया है कि 'टाइगर 3' का रन टाइम 2 मिनट से अधिक बढ़ गया है, क्योंकि स्टूडियो ने अतिरिक्त फुटेज जोड़ा है।

Salman-Aishwarya: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में करीब आए सलमान-ऐश्वर्या? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

विज्ञापन
Tiger 3 After Shah rukh Khan and Hrithik Roshan Jr NTR cameo in Salman Khan film releasing on 12 november
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

'टाइगर 3' से जुड़ी नवीनतम रिपोर्ट दिल खुश करने वाली है। मूवी में पहले से ही ऋतिक रोशन के कैमियो की चर्चा जोरों पर है। वहीं, अब इसमें जूनियर एनटीआर के कैमियो की भी खबरें हेडलाइंस का हिस्सा बन रही हैं। जानकारी हो कि जूनियर एनटीआर फिल्म 'वॉर 2' के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। ऐसे में उनके 'टाइगर 3' में कैमियो की खबर ने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। 'टाइगर 3', 12 नवंबर को दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

Housefull 5: अगले वर्ष तक खिसकी 'हाउसफुल 5' की शूटिंग, जानें कब होगा अक्षय कुमार की फिल्म का शुभारंभ!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed