फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन हसीनाओं ने बाप-बेटे दोनों के साथ किया रोमांस, जानिए अब कौन कहां है

Mon, 25 Jan 2021 05:59 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 25 Jan 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actresses who worked with father and son duo on screen
इन हसिनाओं ने बाप-बेटे दोनों के साथ किया काम - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों बॉलीवुड में दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए इंटीमेट सीन और हीरो-हीरोइन के रोमांस वाली सीन को रखना आम बात हो गई है। इन सींस का फिल्मों की कमाई बढ़ाने में भी बड़ा हाथ होता है। पहले ऐसे सींस को सांकेतिक रूप से दिखाया जाता था, जबकि अब हीरो-हीरोइन भी इन्हें लेकर सहज हो गए हैं। इतने सहज कि उन्हें एक दूसरे की उम्र से कोई परेशानी नहीं होती है। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने फिल्मों में पिता और बेटे दोनों के साथ रोमांटिक सीन दिए हैं।
Bollywood actresses who worked with father and son duo on screen
माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
कुछ साल पहले आई फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में माधुरी दीक्षित ने रनबीर कपूर के साथ आइटम गाने 'घाघरा' में ठुमके लगाए थे। लेकिन उससे पहले माधुरी रनबीर के पिता ऋषि कपूर के साथ भी 'प्रेम ग्रंथ', 'याराना' और 'साहिबान' में उनकी हीरोइन के तौर पर काम कर चुकी हैं। बाप और बेटे दोनों के साथ काम करते हुए माधुरी उतनी ही जवान और ऊर्जावान नजर आती हैं जितनी नई हीरोइनें। लेकिन ये माद्दा बहुत ही कम हीरोइनों में है जो हीरोज की दो दो पीढ़ियों के साथ रोमांस कर सकें।
Bollywood actresses who worked with father and son duo on screen
माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा माधुरी ने फिल्म 'दयावान' में विनोद खन्ना के साथ बोल्ड सीन देकर काफी चर्चा में आई थीं। उस वक्त माधुरी 20 और विनोद 42 साल के थे। इसके 9 साल बाद माधुरी ने विनोद खन्ना के ही बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्म 'मोहब्बत' में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actresses who worked with father and son duo on screen
डिंपल कपाड़िया - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह डिंपल कपाड़िया, विनोद खन्ना और अक्षय खन्ना दोनों की हीरोइन रह चुकी हैं। विनोद खन्ना के साथ डिंपल फिल्म 'लेकिन', 'बंटवारा', 'आखिरी अदालत' और 'दंबग' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। वहीं फिल्म 'दिल चाहता है' में अक्षय उनसे प्यार कर बैठते हैं। 
विज्ञापन
Bollywood actresses who worked with father and son duo on screen
डिंपल कपाड़िया - फोटो : अमर उजाला
1984 में डिंपल कपाड़िया ने सनी देओल के साथ फिल्म 'मंजिल मंजिल' की तो वहीं 1991 में वे धर्मेंद्र के साथ 'मस्त कलंदर' और 'दुश्मन देवता' में उनकी हीरोइन बनीं। यहां तक की उस फिल्म में उनके किस सीन के भी काफी चर्चे हुए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed