फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: 'तुम्हें फिल्म मिलती होगी तो यकीन नहीं होता होगा', यूजर ने किया अभिषेक बच्चन को ट्रोल तो अभिनेता ने दिया ये जवाब

Tue, 08 Mar 2022 04:39 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 08 Mar 2022 04:39 PM IST
विज्ञापन
Bollywood: after making fun of Abhishek Bachchan career, trolls get a reply
अभिनेता अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

भले ही अपने पिता अमिताभ बच्चन की तरह अभिनेता अभिषेक बच्चन को कामयाबी नहीं मिली, लेकिन लाखों लोग उनकी एक्टिंग के कायल हैं। इसके बावजूद कई बार अभिनेता को ट्रोल किया जाता है और ट्रोलर्स को जवाब देने में अभिषेक कभी भी पीछे नहीं रहते। हाल में करियर को लेकर ट्रोल होने पर अभिनेता ने फिर से ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया है।

Bollywood: after making fun of Abhishek Bachchan career, trolls get a reply
अभिषेक बच्चन को लेकर बनाया गया मीम - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक का फोटो लगा मीम किया शेयर
एक ट्विटर यूजर ने मीम शेयर किया, जिसमें अभिषेक बच्चन का चेहरा 'कामयाब' फिल्म से अभिनेता संजय मिश्रा के चेहरे पर लगा है और लिखा है कि जब अभिषेक को किसी भी निर्देशक से फिल्म के लिए कॉल आता है तो अभिषेक जवाब में यह कहते हैं, कि तुम मुझे (अभिषेक) मूर्ख नहीं बना रहे हो ना?

Bollywood: after making fun of Abhishek Bachchan career, trolls get a reply
अभिनेता अभिषेक बच्चन द्वारा किया गया ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया

बायो का सहारा लेकर दिया जवाब
अभिषेक बच्चन ने इस मीम पर जवाब तो दिया लेकिन ऐसा की ट्रोल करने वाले का मुंह ही बंद हो गया। अभिषेक ने ट्रोलर के बायो का सहारा लेकर जवाब दिया और लिखा कि अरे यार, आपका बायो पसंद आया, तुम जो भी हो, अच्छे रहो। तो ये भी सच ही है... तुम सच में ऐसे ही हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood: after making fun of Abhishek Bachchan career, trolls get a reply
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के साथ अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

पहले भी कर चुके हैं ट्रोलर की बोलती बंद
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अभिषेक बच्चन ने 'गिल्ड ऑफ इंडिया' द्वारा रिलीज किए गए एक स्टेटमेंट को रीट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन सितारों के नाम थे, जिन्हें ट्रोल किया जाता है। अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर लिखा- इन सॉलीडेरिटी। इस रीट्वीट के बाद ट्रोलर ने उन्हें 'नेपोकिड' कहा था। अभिनेता ने इस पर भी अपना जवाब दिया और कहा ओके ब्रो, लेकिन नेपोकिड? मैं 44 साल का हूं और मुश्किल से ही बच्चा हूं। कृपया लिखने से पहले थोड़ा सोच लें।

विज्ञापन
Bollywood: after making fun of Abhishek Bachchan career, trolls get a reply
रिफ्यूजी - फोटो : सोशल मीडिया

रिफ्यूजी से की करियर की शुरुआत
अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में आई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों जैसे, ‘पा’, ‘बंटी और बबली’, ‘गुरु’, ‘धूम’ ‘दोस्ताना’ में अपनी काबिलियत साबित की। आखिरी बार अभिनेता को ‘बॉब बिस्वास’ और ‘बिग बुल’ फिल्मों में देखा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed