{"_id":"65d35187451b4fcd9e0794fd","slug":"bollywood-and-television-celebrities-who-happily-revealed-their-cute-baby-face-2024-02-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"bollywood celebs: इन सेलेब्रिटीज ने अपने बच्चों का चेहरा फैंस से छुपाया नहीं, बल्कि खुशी-खुशी दिखाया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
bollywood celebs: इन सेलेब्रिटीज ने अपने बच्चों का चेहरा फैंस से छुपाया नहीं, बल्कि खुशी-खुशी दिखाया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: गरिमा शर्मा
Updated Mon, 19 Feb 2024 06:34 PM IST
सार
इन दिनों बाॅलीवुड और टीवी की हस्तियां अपनी न सिर्फ गुडन्यूज दिल खोलकर फैंस से शेयर करती हैं, बल्कि ये अपने नन्हें बच्चों के चेहरे भी खुशी-खुशी दिखाना पसंद कर रहे हैं। फैंस भी इन पर अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ranbir kapoor, disha parmar
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुछ समय पहले तक बाॅलीवुड सेलेब्रिटीज अपनी जिंदगी को निजी रखना चाहते थे। इससे जुड़ी बातों को छुपाना पसंद करते थे। ऐसे में बात चाहे उनकी शादी की हो या फिर बच्चों की। लेकिन इन दिनों बाॅलीवुड और टीवी की हस्तियां अपनी न सिर्फ गुडन्यूज दिल खोलकर फैंस से शेयर करती हैं, बल्कि ये अपने नन्हें बच्चों के चेहरे भी खुशी-खुशी दिखाना पसंद कर रहे हैं। फैंस भी इन पर अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं।
2 of 5
disha parmar
- फोटो : instagram
दिशा ने दिखाया नव्या को
टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार की शादी एक्टर राहुल वैद्य से हुई है। पिछले साल नवंबर में दिशा ने बेटी को जन्म दिया। इनकी प्यारी सी बेटी का नाम नव्या है। नव्या देखने में बहुत क्यूट है। नव्या के जन्म के बाद दिशा और राहुल ने उनकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, लेकिन उस वक्त नव्या बहुत छोटी थीं, उन्हें देखकर पहचानना मुश्किल था। लेकिन अब दिशा और राहुल ने नव्या का फेस पूरी तरह सबके सामने ला दिया है। उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट पर प्यारी सी नव्या को आप जी भर के देख सकते है।
3 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : instagram
आलिया की क्यूट राहा
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने तो क्रिसमस का खास तोहफा अपने फैंस को दे दिया। अब ये तोहफा था उनकी बेटी का चेहरा सबके सामने उजागर करना। फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे कि आखिर कब राहा का चेहरा देखने को मिलेगा। लेकिन जब राहा का चेहरा सबने देखा तो सचमुच शायद ही कोई हो जिसकी नजर राहा पर से हटी हो। अब राहा हैं ही इतनी प्यारी सी बच्ची कि दिल भरता ही नहीं। रणबीर और आलिया की गोद में राहा और भी अच्छी लगीं। इस सेलिब्रिटी कपल का ये क्रिसमस गिफ्ट फैंस को बखूबी याद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bipasha basu
- फोटो : instagram
बिपाशा ने भी दिखाया
बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी देवी का चेहरा फैंस से लंबे वक्त तक छुपा कर नहीं रखा। देवी को देखकर ऐसा लगता है कि मानो उसमें मां और पिता की दोनों की खूबियां एक साथ समां गई हों। फिर उनका नाम भी देवी रखा, तो हर किसी को यह नाम पुकारना बहुत ही अच्छा लगा। देवी का जन्म नवंबर 2022 में हुआ था, लेकिन चंद महीने में ही बिपाशा और करण ने फैंस को उनसे रूबरू करवा दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से देवी की सुंदर-सुंदर तस्वीरें पोस्ट कीं।
विज्ञापन
5 of 5
rubina dilaik, abhinav shukla
- फोटो : instagram
रूबीना ने भी नहीं छुपाया
रूबीना दिलेक और अभिनव शुक्ला के घर खुशियों की बहार तब आ गई, जब रूबीना ने एक नहीं, बल्कि जुड़वा बच्चों को जन्म दिया और वो भी दो बेटियों को। रूबीना और अभिनव को ये खुशी पिछली नवंबर को 27 तारीख को मिली। इसके एक महीने बाद ही रूबीना और अभिनव ने अपने जुड़वों बच्चों के साथ फोटो शेयर की। इन तस्वीरों पर फैंस ने अपना खूब प्यार लुटाया। अभिनव और रूबीना ने अपनी प्रेग्नेंसी से लेकर बच्चों के जन्म तक की सभी अपडेट्स फैंस के साथ समय-समय पर शेयर की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।