{"_id":"5fcc54c2f387944f30146546","slug":"bollywood-and-tv-industry-these-single-mothers-will-inspire-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड और टीवी की इन सिंगल मदर्स ने अकेले दम पर की बच्चों की परवरिश, बनीं सबके लिए मिसाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड और टीवी की इन सिंगल मदर्स ने अकेले दम पर की बच्चों की परवरिश, बनीं सबके लिए मिसाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 06 Dec 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
सिंगल मदर्स
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सितारे हों या आम लोग, सिंगल पैरेंट्स की जिम्मेदारी किसी के लिए भी आसान नहीं होती। इन सबके बीच फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वालीं ऐसी कई सिंगल मदर्स हैं जिन्होंने बखूबी अपने बच्चों की परवरिश की। ये सितारे आम लोगों के लिए भी प्रेरणा है तो चलिए बताते हैं ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अकेले दम पर अपने बच्चों का पालन-पोषण किया है।
2 of 7
बेटियों के साथ सारिका हसन
- फोटो : instagram/shrutihaasan
कमल हासन की दूसरी पत्नी और अभिनेत्री सारिका ने अपनी शादी से पहले बेटी श्रुति हासन को जन्म दिया। श्रुति का जन्म 1986 में हुआ था, जिसके दो साल बाद 1988 में वे शादी के बंधन में बंधे। उसके बाद बेटी अक्षरा हासन का जन्म हुआ। कमल ने 2004 में सारिका को तलाक दे दिया जिसके बाद वह अपनी दोनों बेटियों के साथ रहने लगी।
3 of 7
उर्वशी ढोलकिया
- फोटो : instagram/urvashidholakia
बिग बॉस की विजेता उर्वशी ढोलकिया जब 16 साल की थीं तब उनकी शादी हुई। उन्होंने शादी के एक साल बाद जुड़वां बेटों को जन्म दिया। उर्वशी और उनके पति का तलाक तब हुआ जब उनके बेटे छह महीने के थे और वह तब से अपने दोनों बेटों का पालन-पोषण कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
करिश्मा कपूर
- फोटो : फाइल
2003 में करिश्मा कपूर ने दिल्ली के रहने वाले बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। हालांकि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं रहा और 11 साल बाद उनका तलाक हो गया। पति से अलग होने के बाद करिश्मा अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 7
सुष्मिता सेन
- फोटो : फाइल
45 वर्षीय सुष्मिता सेन सभी के लिए एक मिसाल हैं। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। 25 साल की उम्र में सुष्मिता ने पहली बेटी रेने को गोद लिया था। साल 2010 में उन्होंने दूसरी बेटी अलीशा को गोद लिया। सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों के साथ रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।