कंगना रणौत से जोरदार बहस के बाद दिलजीत दोसांझ किसानों का समर्थन करने के लिए उनके प्रदर्शन में शामिल होने पहुंच गए। सिंघु बॉर्डर पर दिलजीत ने किसानों के साथ काफी समय बिताया। इस दौरान उन्होंने मंच पर खड़े होकर कहा कि किसान की जो भी मांगें हैं सरकार को वे मान लेनी चाहिए।
दिलजीत ने किसानों को दिए एक करोड़ रुपये और खेसारी ने लगाई कंगना की क्लास, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्चित अभिनेता परेश रावल के सामने बतौर कलाकार इतनी बड़ी कसौटी शायद पहली बार आ रही है। वह डेविड धवन की 45वीं फिल्म ‘कुली नंबर वन’ में वह किरदार निभाने जा रहे हैं, जो 25 साल पहले रिलीज हुई ओरिजनल फिल्म ‘कुली नंबर वन’ में कादर खान ने निभाया था। परेश रावल ने दावा किया है कि फिल्म ‘कुली नंबर वन’ संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन चित्र है और इसे देखते समय परिवार को असहज स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा।
‘कुली नंबर वन’ को परेश रावल ने बताया पारिवारिक फिल्म, ओटीटी की फूहड़ सामग्री पर साधा निशाना
युवा अभिनेता कार्तिक आर्यन अब सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े अभिनेताओं की राह पर चलने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी एक फिल्म 'धमाका' के लिए निर्माताओं से तय फीस नहीं, बल्कि मुनाफे का एक हिस्सा लेने का सौदा किया है। यह ऑफर निर्माताओं ने खुद ही कार्तिक के सामने रखा था जिसे कार्तिक ने बिना किसी आपत्ति के स्वीकार कर लिया।
कार्तिक ने अपनाया शाहरुख, अक्षय और सलमान का बिजनेस मॉडल, इस फिल्म की फीस नहीं मुनाफा लेने का फैसला
बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक शेखर कपूर का जन्म 6 दिसंबर 1945 को लाहौर में हुआ था। शेखर कपूर अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता देवानंद के भांजे हैं। शेखर कपूर भी बचपन से ही मामा की तरह फिल्मों में आना चाहते थे और ऐसा हुआ भी। शेखर कपूर ने बॉलीवुड को मासूम, बैंडिट क्वीन और मिस्टर इंडिया जैसी कई बेहतरीन फिल्में दीं। शेखर कपूर प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा से चर्चा में रहे हैं।
30 साल छोटी अभिनेत्री संग शेखर कपूर ने रचाई थी शादी, इन दो अभिनेत्रियों को भी कर चुके डेट
केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में किसान आंदोलन (Farmers Protest) पर बैठे हैं। किसानों को इस आंदोलन के लिए फिल्म इंडस्ट्री से भी भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। अब तक पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे पूरी तरह से किसानों के समर्थन में थे। जिसके बाद अब भोजपुरी सिनेमा के सितारे भी किसानों के समर्थन में आगे आ गए हैं। हाल ही में भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने भी किसानों के समर्थन में एक ट्वीट किया है।
पंजाबी एक्टर्स के बाद अब भोजपुरी सितारे भी हुए कंगना के खिलाफ, खेसारी बोले- 'ई कंगना के कुछ ना बुझाई'