सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद शेखर सुमन सोशल मीडिया पर लगातार उनके लिए न्याय की मांग करते दिखे। आगामी सात दिसंबर को शेखर सुमन का जन्मदिन है। ऐसे में उन्होंने एलान किया है कि इस बार वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे और वह चाहते हैं कि जल्द से जल्द सुशांत के दोषियों को पकड़ा जाए।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन की वजह से शेखर सुमन नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन, सोशल मीडिया पर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर पर मृत पाए गए थे। बीते कुछ महीने से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो, प्रवर्तन निदेशालय और नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कर रहा है। अभिनेता के निधन के बाद से उनके परिवार के सदस्यों के साथ शेखर सुमन न्याय की मांग कर रहे हैं।
शेखर सुमन ने ट्विटर पर लिखा है, 'सात दिसंबर को मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाऊंगा। मनाने का कोई मूड भी नहीं है। इसके बजाय मैं प्रार्थना करूंगा कि सुशांत के दोषी पकड़े जाएं और यह केस बंद हो सके।'
I'm not celebrating my bday on the 7th dec.That's the least I can do for Sushant.There is no mood for any revelry or excitement.Instead I will pray that his culprits are caught soon and this case is given a closure.#StayUnited4SSR
इससे पहले शेखर सुमन ने एक अन्य ट्वीट में लिखा था कि 'बहुत से लोग मुझसे मिलते हैं और पूछते हैं कि सुशांत मामले में क्या हो रहा है और मैं कहता हूं कि काश मुझे पता होता कि इसका उत्तर क्या है। हम सिर्फ आशा और प्रार्थना कर सकते हैं कि एक दिन चमत्कार हो। इसके अलावा आप कुछ नहीं कर सकते।'
A lot of ppl I meet keep asking me wat's happening to Sushant's case and I say, I wish I had the answer.
Apart from hoping and praying that a miracle will happen one day, there is nothing else you can do.#CBIArrestSSRKillersNow
बता दें कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक को एनडीपीएस कोर्ट से पिछले दिनों जमानत मिल गई। उन्हें सुशांत मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद एनसीबी ने गिफ्तार किया था। शौविक चक्रवर्ती पर ड्रग्स के लेन-देन और सेवन करने का आरोप है।