फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anthology Movies: बॉलीवुड की दमदार कहानी और धांसू किरदार वाली एंथोलॉजी फिल्में, नहीं देखिए तो देख डालिए

Wed, 10 May 2023 08:36 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 10 May 2023 08:36 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Anthology Movies Ajeeb Daastaans Ludo Unpaused Ray Lust Stories Mumbai Cutting
एंथोलॉजी फिल्में - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सिने उद्योग बहुत बड़ा हो गया और यहां हर साल हजारो फिल्में बनाई जाती हैं। फिल्म मेकर्स अब तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करने से भी पीछे नहीं हटते। एंथोलॉजी फिल्में भी इन्हीं में से एक हैं। बॉलीवुड में भी ऐसी फिल्में बनाई जा रही हैं। एंथोलॉजी फिल्में वो फिल्म होती हैं जिनमें कई अलग-अलग कहानियां या खंड होते हैं, ये आमतौर पर एक थीम से जुड़े होते हैं। इन कहानियों के डायरेक्टर, लेखक और कास्ट भी अलग-अलग होती है। फिल्मों के जरिए स्टोरीटेलिंग का ये यूनिक फॉर्मेट दर्शकों को भी पसंद आता है। चलिए इसी बात पर आज आपको बॉलीवुड की कुछ बेस्ट एंथोलॉजी फिल्मों के बारे में बता देते हैं। 

Bollywood Anthology Movies Ajeeb Daastaans Ludo Unpaused Ray Lust Stories Mumbai Cutting
अजीब दास्तां - फोटो : सोशल मीडिया

अजीब दास्तां
इस फिल्म में चार अलग-अलग कहानियां हैं जो सभी सामाजिक असमानता और वर्ग भेद से जुड़ी हैं। इसमें जयदीप अहलावत, कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, फातिमा सना शेख, नुसरत बरूचा, मानव कौल, शेफाली शाह जैसे स्टार्स थे। 

Bollywood Anthology Movies Ajeeb Daastaans Ludo Unpaused Ray Lust Stories Mumbai Cutting
लूडो - फोटो : amar ujala, mumbai

लूडो
फिल्म लूडो में अभिनेता अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, रोहित सराफ जैसे स्टार्स थे। इनके कैरेक्टर्स ऐसे फैसले लेते हैं या काम करते हैं कि सबकी ज़िंदगी में उथल-पुथल हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Anthology Movies Ajeeb Daastaans Ludo Unpaused Ray Lust Stories Mumbai Cutting
अनपॉस्ड - फोटो : सोशल मीडिया

अनपॉस्ड
गुलशन देवैया, सैयामी खेर, कोमल छाबड़िया, ऋचा चड्ढा, इश्वक सिंह, सुमित व्यास, लिलेट दुबे जैसे सितारों से सजी इस फिल्म में कोरोना काल की कहानी थी। इस फिल्म में महामारी के दौरान इसके कैरेक्टर लोगों को  माफ कर दूसरा मौक़ा दे जीवन जीने की सीख देते हैं।

यह भी पढ़ें: डैडी को तो रहने-खाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ा, मेरा संघर्ष बस अच्छे किरदारों का ही है

विज्ञापन
Bollywood Anthology Movies Ajeeb Daastaans Ludo Unpaused Ray Lust Stories Mumbai Cutting
रे - फोटो : सोशल मीडिया

रे
दिग्गज निर्देशक सत्यजीत रे की कहानियों पर आधारित थी इस फिल्म की 4 कहानियां हैं। हर कहानी एक एक से बढ़कर एक है। मनोज बाजपेयी ने इसमें एक क्लेप्टो मैनियाक गजल गायक का रोल प्ले किया था। बाकी की कहानियां भी गजब की थी। इसमें राधिका मदान, गजराज राव, हर्षवर्धन कपूर, के.के. मेनन जैसे स्टार्स थे।

यह भी पढ़ें: कौन हैं सुदीप्तो सेन जिन्होंने 'द केरल स्टोरी' बनाई? बिंदुओं में समझे करियर से लेकर सभी विवाद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed