साल 2004 में रिलीज हुई फिल्मों ने पर्दे पर अच्छी कमाई की। इस साल शाहरुख खान एक बार फिर बॉलीवुड के बादशाह बनकर उभरे और उनकी फिल्म वीर जारा, मैं हूं ना और स्वेदश सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुईं। वहीं अक्षय कुमार और सलमान खान की फिल्म मुझसे शादी करोगी ने भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया। चलिए अब आपको बताते हैं उस साल रिलीज हुई कुछ खास फिल्मों के बारे में।
साल 2004: 'हलचल' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई 'धूम', 'मस्ती' भरे अंदाज में अक्षय और सलमान ने पूछा 'मुझसे शादी करोगी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलचल
कॉमेडी फिल्म हचलच दो ऐसे परिवारों की कहानी थी जो एक दूसरे के खून के प्यासे हैं। इन परिवारों के दो बच्चे अक्षय खन्ना और करीना कपूर को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। जैसी ही ये बात दोनों को घरवालों को पता चलती है, ये आपस में लड़ पड़ते हैं। इसके बाद दोनों मिलकर ऐसी प्लानिंग करते हैं जिससे परिवार को उनके सामने झुकना पड़ता है। इस फिल्म में परेश रावल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अमरीश पुरी ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। ये साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही।
वीर जारा
फिल्म की कहानी भारत में रहने वाले भारतीय पायलट वीर और पाकिस्तान की लड़की जारा की प्रेम कहानी है। फिल्म में दोनों के मिलने और बिछड़ने की कहानी दिखाई गई है, साथ में ये भी दिखाया गया है कि सीमाएं और बंदिशों से निकल कर प्यार अपने मुकाम तक पहुंचने में सफल होता है। फिल्म में शाहरुख और प्रीति के अलावा, रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, मनोज बाजपेयी, बोमन ईरानी, अनुपम खेर, दिव्या दत्ता और जोरा सहगल जैसे कलाकार शामिल थे। ये साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।
धूम
पहली बार बॉलीवुड के दर्शकों ने ऐसा चोर देखा जो बड़ी चालाकी से अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर चोरी करता है और फिर अपनी बाइक से फरार हो जाता है। फिल्म में इंस्पेक्टर की भूमिका में अभिषेक बच्चन चोर बने जॉन अब्राहम को पकड़ने की कोशिश करते हैं। इसमें सबसे ज्यादा ध्यान फिल्म में इस्तेमाल की गई बाइक्स ने खींचा। ये कहना गलत नहीं होगा कि इस फिल्म की वजह से भारत में तेज रफ्तार वाली गाड़ियों का प्रचलन बढ़ा। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
स्वदेश
स्वदेश कहानी है एक भारतीय नवयुवक मोहन की है जो अमेरिका में रहकर नासा के एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। 12 साल अमेरिका में रहने के बाद वो भारत वापस आता है ताकि अपनी दादी कावेरी अम्मा को अपने साथ ले जा सके। लेकिन गांव के हालात देखकर उस दिल दुखता है। गरीबी, छुआछूत, बाल विवाह, निरक्षरता और बाल श्रम देख उस दिल टूट जाता है। इसके बाद गांव में रहकर वह वहां के हालात बदलने की कोशिश करता है। भले ही ये फिल्म कमाई के मामले में थोड़ा पीछे रही हो लेकिन फिल्मी पंडितों ने इसे शाहरुख खान की बेस्ट फिल्मों में से एक कहा। आज भी इस फिल्म की खूब तारीफ की जाती है।