{"_id":"5aaf54134f1c1baa758b626b","slug":"bollywood-celebrities-pays-tribute-to-narendra-jha-in-prayer-meet-held-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी के बाद इस एक्टर की प्रेयर मीट में भी उमड़ा बॉलीवुड, 5 दिन पहले हुआ था निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी के बाद इस एक्टर की प्रेयर मीट में भी उमड़ा बॉलीवुड, 5 दिन पहले हुआ था निधन
Tue, 20 Mar 2018 01:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Narendra Jha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मों के अलावा कई सीरियल्स में काम कर चुके एक्टर नरेंद्र झा का 14 मार्च को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया था। रविवार को मुंबई में प्रार्थना सभा रखी गई। इस सभा में बॉलीवुड के कई कलाकार पहुंचे और नम आंखों से उन्हें याद किया।
2 of 5
Narendra Jha prayer meet
प्रार्थना सभा मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन कॉम्प्लेक्स में रखी गई थी। जिसमें बॉलीवुड के अलावा टेलीविजन इंडस्ट्री के कई स्टार्स पहुंचे। इसमें आशुतोष गोवारिकर, के के मेनन, रजा मुराद, मोहित रैना, सुशांत सिंह, अमित बहल, नीतू चंद्रा और मनोज जोशी का नाम शामिल हैं।
3 of 5
Narendra Jha
नरेंद्र झा ने कई सारे ऐसे रोल निभाए जो हमेशा के लिए यादगार बन गए। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। कुछ वक्त पहले ऋतिक रोशन ने ट्वीट करने दिल का हाल बयां किया था। नरेन्द्र झा ऋतिक के साथ 'काबिल' फिल्म में नजर आए थे जिसमें इन्होंने दमदार पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था। निजी जिंदगी की बात करें तो नरेंद्र ने पंकजा को साल 2007 में प्रपोज किया था। 8 साल के रिलेशनशिप के बाद तीन साल पहले शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Narendra Jha prayer meet
नरेंद्र झा मुख्य रूप से बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले थे। परिवार से जुड़े सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, नरेन्द्र झा की मौत वाडा स्थित उनके फार्म हाउस पर 14 मार्च सुबह 5 बजे हुई। फैमिली और दोस्तों के साथ वक्त बिताने के लिए अपने फार्म हाउस पहुंचे थे, जहां यह घटना घटी।
विज्ञापन
5 of 5
Narendra Jha prayer meet
बीते कुछ समय में बॉलीवुड के कई नायाब हीरे हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। जिसमें पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी उसके बाद शम्मी आंटी का नाम शामिल है। अब नरेंद्र झा का जाना बहुत बड़ी क्षति है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।