{"_id":"5aaf46b54f1c1b21578b5793","slug":"jacqueline-fernandez-ek-do-teen-song-is-out-from-the-film-baaghi-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"29 साल बाद खत्म हुआ जैकलीन का 'इंतजार', खुद तय करें माधुरी जैसा मैजिक क्रिएट कर पाईं या नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
29 साल बाद खत्म हुआ जैकलीन का 'इंतजार', खुद तय करें माधुरी जैसा मैजिक क्रिएट कर पाईं या नहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैंस और जैकलीन फर्नांडीस दोनों का इंतजार खत्म हो गया है। माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गए 'एक दो तीन' गाने के रीमेक की कुछ दिन पहले झलक सामने आई थी। वहीं 'बागी 2' के इस गाने को टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया कुछ देर पहले रिलीज कर दिया है।
जैकलीन
इस गाने में जैकलीन माधुरी के फेमस स्टेप्स को करती हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि उनकी ड्रेस थोड़ी रिवीलिंग जरूर है। इसमें जैकलीन बिकनी के साथ रंग-बिरंगी स्कर्ट पहने हुए दिखाई दे रही हैं। इस रीमेक को अहमद खान और गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है।
And here we go!!! 🕺🏼 #EkDoTeen out now 👉 https://t.co/9Swar4QsxA#SajidNadiadwala @DishPatani @Asli_Jacqueline @khan_ahmedasas @WardaNadiadwala @foxstarhindi @NGEMovies @TSeries #Baaghi2onMarch30
— Tiger Shroff (@iTIGERSHROFF) March 19, 2018
जैकलीन
1 मिनट 36 सेकेंड के गाने में जैकलीन फर्नांडीस प्रतीक बब्बर के साथ थिरकती हुई नजर आ रही हैं। इस गाने के रिलीज होते ही यूजर्स जैकलीन की तारीफ करते नहीं थक रहे। कुछ मिनट में ही इस गाने को करीब 60 हजार लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Saroj Khan
इस गाने का असल वर्जन सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था। हालांकि जब एक वेब पोर्टल ने उनसे इस गाने पर राय जानने की कोशिश की तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया था। ऐसे में यह कयास जा रहे थे कि वह इस गाने के रीमेक के पक्ष में न हो।
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित और जैकलीन फर्नांडीस
यह गाना माधुरी दीक्षित की पहली फिल्म 'तेजाब' का है। जो साल 1988 में रिलीज हुई थी। न केवल फिल्म ने बल्कि इस गाने में माधुरी के डांस ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इस गाने को 29 साल बाद एक बार फिर से बड़ी स्क्रीन पर फिल्माया गया है।