फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'आर्टिकल 15' की हो रही जमकर तारीफ, बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर दिया अपना रिव्यू

Thu, 27 Jun 2019 05:44 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 27 Jun 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
bollywood celebrities praise of ayushmann khurrana film Article 15 on social media
Article 15 - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'आर्टिकल 15' लंबे समय से चर्चा में है। कई विवादों के बीच ये फिल्म 28 जून को रिलीज होने जा रही है। हाल ही में 'आर्टिकल 15' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। इन सितारों ने सोशल मीडिया पर 'आर्टिकल 15' को लेकर कई अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस फिल्म को कई सितारों ने बेहद शानदार बताया है। 

 
bollywood celebrities praise of ayushmann khurrana film Article 15 on social media
article 15 - फोटो : social media
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा तापसी पन्नू ने 'आर्टिकल 15' की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा- 'बातें बहुत हुई काम शुरू करें क्या? कम स्पेस होने की वजह से फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों का नाम नहीं लिख सकती, इसलिए मैं बस तालियों के साथ खत्म कर रही हूं।' तापसी के अलावा स्वरा भास्कर ने भी 'आर्टिकल 15' की तारीफ की। 
 


 

 

 
bollywood celebrities praise of ayushmann khurrana film Article 15 on social media
Article 15 - फोटो : social media
स्वरा ने अपने ट्वीट में लिखा- 'आयुष्मान खुराना और सभी का बेहतरीन काम। फिल्म के सभी कलाकारों को बधाई। इस फिल्म को बनाने के लिए शुक्रिया, आर्टिकल 15 जरूर देखना चाहिए।' वहीं अपने दूसरे ट्वीट पर स्वरा ने एक्टर मोहम्मद जाशीन आयूब की एक्टिंग की तारीफ की है। अपने दोनों की ट्वीट में स्वरा ने 'आर्टिकल 15' से जुड़े सभी कलाकारों को टैग किया है। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood celebrities praise of ayushmann khurrana film Article 15 on social media
Article 15 - फोटो : social media
एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने भी अपने पति की फिल्म की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की है। इन सब सितारों के अलावा और भी कई बॉलीवुड कलाकारों ने 'आर्टिकल 15' की तारीफ की। गौरतलब है कि फिल्म 'मुल्क' के बाद डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की फिल्म 'आर्टिकल 15' रिलीज से पहले विवादों में है। सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) की तरफ से हरी झंडी मिल चुकी है, लेकिन 'आर्टिकल 15' को लेकर कुछ ब्राह्मण समाज और करणी सेना ने विरोध जताया है। 
 

 

 
विज्ञापन
bollywood celebrities praise of ayushmann khurrana film Article 15 on social media
Article 15 - फोटो : social media
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक करणी सेना ने धमकी देते हुए कहा था कि अगर 'आर्टिकल 15' रिलीज हुई तो वह फिल्म सहित मेकर्स के खिलाफ बड़ा एक्शन लेंगे और फिल्म को सिनेमाघरों में चलने नहीं देंगे। इन सबके बीच 'आर्टिकल 15' के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए करणी सेना को करारा जवाब दिया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed