{"_id":"5f559bea8ebc3e54db3c8f4b","slug":"bollywood-celebrities-who-buy-home-in-london","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, लंदन में भी है बॉलीवुड के इन सितारों का आलीशान घर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, लंदन में भी है बॉलीवुड के इन सितारों का आलीशान घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सितारे छुट्टियां मनाने के लिए अक्सर विदेश जाते हैं। इनमें लंदन ज्यादातर की पसंदीदा जगह है। हर साल कई कलाकार अपने परिवार के साथ लंदन छुट्टियां मनाने पहुंचते हैं। शहर की खूबसूरती, फैशन स्टेटमेंट, रॉयल अंदाज सितारों को खूब भाता है। बॉलीवुड के कई कलाकारों ने तो लंदन में भी अपना आशियाना बना लिया है। आज हम ऐसे ही कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका लंदन में भी आलीशान घर है।
2 of 7
शाहरुख खान
- फोटो : instagram/iamsrk
शाहरुख खान के मुंबई में स्थित 'मन्नत' के बारे में तो सभी जानते हैं। उन्होंने लंदन में भी एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा हुआ है। सेंट्रल लंदन के पार्क लेन में शाहरुख खान का घर है। वो अक्सर अपने परिवार के साथ लंदन छुट्टियां बिताने के लिए जाते हैं।
अजय देवगन को महंगी गाड़ियों से लेकर बेशकीमती चीजों का शौक है। अजय देवगन ने भी लंदन में खुद का एक घर खरीदा हुआ है। काजोल को लंदन बहुत पसंद है। उनका सपना था कि उनका एक घर लंदन में हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
sonam kapoor
- फोटो : instagram/sonamkapoor
सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में भी रहती हैं। सोनम और आनंद का घर लंदन के Notting Hill में है। शादी से पहले ही कपल ने घर खोजना शुरू कर दिया था। अनिल कपूर अपने परिवार के साथ क्रिसमस की छुट्टियां मनाने लंदन में सोनम के घर भी गए थे।
विज्ञापन
5 of 7
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : instagram/theshilpashetty
जुहू में शिल्पा का बंगला 'किनारा' है। शिल्पा का लंदन वाला बंगला उनके पति राज कुंद्रा ने तोहफे में दिया था। राज कुंद्रा का वहां बड़ा बिजनेस है। बता दें, कि शिल्पा और राज की मुलाकात भी लंदन में ही हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।