फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनम कपूर की शादी में नहीं आए बॉबी देओल और ऋतिक, ये 8 हीरोइनें भी जश्न से नदारद, वजह जान लें

Wed, 09 May 2018 03:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 09 May 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebrities Who Did Not Attend Sonam Kapoor Reception
Sonam Kapoor Wedding

सोनम कपूर की शादी में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे आए। एक्स लवर्स से लेकर लव बर्ड्स तक और बिजनेस से लेकर राजनीति जगत तक की गई हस्तियों की मौजूदगी से शाम सजी। मगर कई ऐसे बॉलीवुड सेलेब्स भी हैं जो इस आलीशान पार्टी से नदारद रहे।

Bollywood Celebrities Who Did Not Attend Sonam Kapoor Reception
Bobby Deol - फोटो : Instagram

बॉबी देओल
बॉबी देओल और अनिल कपूर ने फिल्म 'रेस-3' में साथ काम किया है। फिल्म 'थैंक्यू' में सोनम कपूर भी बॉबी देओल के साथ काम कर चुकी हैं। मगर मेहंदी से लेकर रिसेप्शन तक, किसी भी फंक्शन में धमेंद्र के बेटे नजर नहीं आए। 

Bollywood Celebrities Who Did Not Attend Sonam Kapoor Reception
hritik

ऋतिक रोशन
सोनम कपूर के साथ सुपरहिट म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके ऋतिक रोशन भी शादी के किसी भी फंक्शन में नजर नहीं आए। माना जा रहा है कि कंगना रनौत की वजह से ऋतिक, सोनम की शादी में नहीं पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebrities Who Did Not Attend Sonam Kapoor Reception
फाइल फोटो

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा इन दिनों अमेरिका में हैं जहां फिल्म 'जीरो' की शूटिंग हो रही है। वह सोनम कपूर की शादी से ठीक एक दिन पहले विदेश रवाना हुईं। यही वजह है कि वह सोनम कपूर की शादी के किसी भी फंक्शन में शामिल नहीं हो पाईं। हालांकि, सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने न्यूलीवेड कपल को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
Bollywood Celebrities Who Did Not Attend Sonam Kapoor Reception
shraddha kapoor

श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर और सोनम कपूर एक दूसरे को बचपन से जानती हैं। उनके भाई सिद्धांत कपूर सोनम कपूर की शादी और रिसेप्शन दोनों में नजर आए, मगर एक्ट्रेस फंक्शन में शामिल नहीं हो सकीं। इन दिनों वह मुंबई से मीलों दूर अबू धाबी में फिल्म 'साहो' की शूटिंग कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed