फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया छोड़ गए ये 9 स्टार्स, श्रीदेवी से ज्यादा इस एक्टर के निधन से सदमे में थे फैंस

Wed, 19 Dec 2018 07:51 AM IST
Bhawana Sharma भावना शर्मा
Updated Wed, 19 Dec 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
bollywood celebrities who passes away in year 2018
year ender
साल 2018 खत्म होने को है । इस साल बॉलीवुड की दुनिया में काफी उथल-पुथल हुई । किसी की बिग बजट फिल्में फ्लॉप हुईं तो किसी की लो बजट फिल्में हिट हो गईं । किसी का तलाक हुआ तो किसी ने शादी कर ली । इसके साथ ही कुछ स्टार्स दुनिया को अलविदा भी कह गए । कुछ सेलेब्रिटी तो ऐसे भी थे जिनकी अचानक मौत से पूरा देश हिल गया । आपको बताते हैं ऐसे ही एक्टर-एक्ट्रेस के बारे में जिनके निधन के बाद उनकी कमी बॉलीवुड में कभी पूरी नहीं हो सकती है ।
bollywood celebrities who passes away in year 2018
sridevi cannes
श्रीदेवी 

श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में बाथ टब में डूबने से हो गया था। 28 फरवरी को राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पूरे देश से हजारों फैंस मुंबई पहुंचे थे। श्रीदेवी के निधन से पूरा देश सदमे में था । निधन के बाद श्रीदेवी को फिल्म 'मॉम' के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 
bollywood celebrities who passes away in year 2018
sujatha kumar
सुजाता कुमार 

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सुजाता कुमार का 19 अगस्त को रविवार देर रात को निधन हो गया । सुजाता मेटास्टेटिक कैंसर से जूझ रही थीं । सुजाता डायरेक्टर शेखर कपूर की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति की बहन थीं। सुचित्रा ने अपनी बहन के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी । सुजाता ने फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में श्रीदेवी की बहन का रोल निभाया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood celebrities who passes away in year 2018
Rita Bhaduri
रीता भादुड़ी

रीता भादुड़ी को किडनी की समस्या थी, जिसके चलते उन्हें हर दूसरे दिन डायलिसिस के लिए जाना पड़ता था । 17 जुलाई को रीता का निधन हो गया था ।  रीता ऐसी अदाकार थीं जिन्होंने न केवल फिल्म इंडस्ट्री में बल्कि टीवी की दुनिया में भी अपने दमदार रोल से अमिट छाप छोड़ी थी ।
विज्ञापन
bollywood celebrities who passes away in year 2018
narendra jha
नरेंद्र झा 

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे नरेंद्र झा का 14 मार्च को हार्ट अटैक से निधन हो गया था । 55 वर्षीय नरेंद्र अपने वाड़ा स्थित फार्महाउस में परिवार के साथ प्राइवेट टाइम स्पेंड कर रहे थे। नरेंद्र की पहली फिल्म 2002 में आई। इस फिल्म का नाम था Funtoosh। साल 2003 में आई फिल्म 'नेता जी सुभाषचंद्र बोस' में नरेंद्र ने हबीब-उर-रहमान का किरदार निभाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed