{"_id":"5c1908cebdec2256a931b8e2","slug":"shahrukh-khan-says-if-zero-is-not-hit-then-he-will-not-get-any-work-till-6-and-10-months","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख बोले-अगर जीरो न चली तो शायद मुझे अगले 6 से 10 महीने तक काम ही न मिले","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख बोले-अगर जीरो न चली तो शायद मुझे अगले 6 से 10 महीने तक काम ही न मिले
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: प्रियंका भल्ला
Updated Tue, 18 Dec 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की मचअवेटिड फिल्म "जीरो" 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन आनंदएल राय कर रहे हैं तो वहीं ये फिल्म किंग खान के करियर की अब तक की सबसे अलग फिल्म बताई जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म में शाहरुख एक बौने शख्स का रोल प्ले करते नजर आएंगे।
2 of 5
शाहरुख खान की जीरो पर सिख समुदाय ने विरोध जताया
जहां एक तरफ फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा है कि अगर उनकी फिल्म फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली तो शायद अगले कुछ महीनों तक उनके पास काम नहीं रहेगा।
3 of 5
zero
- फोटो : social media
शाहरुख ने इंटरव्यू में कहा कि, "मैं चीजों को बदल तो नहीं सकता हूं और यदि मैं चीजों को बदल नहीं सकता तो इस बारे में बात ही क्यों की जाए। अगर लोगों को ऐसा लगता है कि जीरो मेरे लिए महत्वपूर्ण फिल्म है तो यह उनकी भावना है। उपर वाला न करे कि यदि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल सकी तो क्या होगा? शायद मुझे अगले 6 से 10 महीने तक काम ही न मिले।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
zero
शाहरुख ने आगे बताया कि, वह अपने टैलेंट और काम पर ही यकीन करते हैं। वहीं किंग खान की फिल्म के बारे में बात करें तो फिल्म में शाहरुख के अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म के गाने भी रिलीज हो चुके हैं जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जीरो शाहरुख खान
वहीं फिल्म को लेकर ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। अब ये तो रिलीज के बाद पहला वीकेंड ही ये तय कर देगा कि फिल्म दर्शकों को पसंद आई या नहीं। वहीं यह देखना भी दिलचस्प होगा कि किंग खान की जीरो हिट होती है या रईस, फैन और जब हैरी मेट सेजल जैसी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल होती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।