{"_id":"5c190029bdec2256d743c4a3","slug":"karan-johar-and-prabhas-working-on-movie-shuddhi-finally","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करण जौहर संग प्रभास का होगा बॉलीवुड डेब्यू, 3 एक्टर के ठुकराने के बाद 'बाहुबली' ने अपनाई यह फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण जौहर संग प्रभास का होगा बॉलीवुड डेब्यू, 3 एक्टर के ठुकराने के बाद 'बाहुबली' ने अपनाई यह फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Tue, 18 Dec 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
prabhas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर भले इन दिनों अपनी मेगा बजट फिल्म तख्त पर काम शुरू कर चुके हों लेकिन जब भी वह किसी बड़े सितारे से मिलते हैं तो वह अपनी एक और फिल्म शुद्धि की चर्चा करना नहीं भूलते। इस फिल्म के जिस नए लीड हीरो का नाम चर्चा में आया है वह हैं प्रभास।
2 of 5
anushka and prabhas
बाहुबली सीरीज से हिंदी सिनेमा में भी पहचाने जा चुके प्रभास की अगली फिल्म साहो है जो अगले साल 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही। यह फिल्म हिंदी भाषा में भी आएगी। वहीं, शुद्धि पर करण पिछते तीन चार साल से काम कर रहे हैं लेकिन फिल्म का विषय इतना भारी है कि बड़े-बड़े अभिनेता इसके आगे हथियार डाल चुके हैं।
3 of 5
karan johar
- फोटो : Instagram
फिल्म की शुरुआत ऋतिक रोशन के नाम से हुई और फिर सलमान खान का नाम सामने आया। आखिर में वरुण धवन की भी इसमें एंट्री हुई पर किसी की हिम्मत नहीं हुई करण जौहर की इस फिल्म की चुनौती स्वीकार करने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Karan Johar and Anushka
जौहर की कंपनी के सूत्र बताते हैं कि करण जौहर की कंपनी की 2019 और 2020 में बनने वाली फिल्मों की योजनाओं में शुद्धि की योजना को भी शामिल किया गया है। करण ने प्रभास के साथ शुद्धि के मामले को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
5 of 5
KARAN JOHAR
- फोटो : SELF
हाल ही में उनके साथ शो करे मुंबई आए प्रभास के साथ फिल्म शुरू करने की कोशिश करण जौहर काफी समय से कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि प्रभास ने शुद्धि के प्रोजेक्ट को लेकर कुछ समय मांगा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।