फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Promotional Stunts: फिल्म के प्रमोशन के लिए सितारों ने की अजीबो-गरीब हरकत, आखिरी वाले ने तो हद पार कर दी

Tue, 21 Jun 2022 11:01 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 21 Jun 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebs aamir khan alia bhatt shahrukh khan vidya balan Weird Ways To Promote Movies Like Jugjugg Jeeyo  Cast Varun Kiara Dance In Wedding 
आमिर खान, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आज के दौर में सिर्फ फिल्म बना लेना ही बड़ी बात नहीं है, बल्कि उसे देखने के लिए दर्शकों को पर्दे तक खींच के ले आना बड़ा टास्क है। आज के दौर में किसी फिल्म को लोगों तक पहुंचाना और उसका जोर-शोर से प्रमोशन करना एक जरुरी हिस्सा बन चुका है। काफी समय से बॉलीवुड में किसी भी फिल्म के रिलीज होने से पहले उसका जोर-शोर से प्रमोशन किया जाता रहा है। कई दफे तो अभिनेता और अभिनेत्री प्रमोशन के लिए ऐसे हथकंडे अपना लेते हैं कि लोग हैरान रह जाते हैं। अभिनेता वरुण धवन और कियारा आडवाणी अपनी आने वाली फिल्म जुग-जुग जियो का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में दोनों को एक होटल में कपल की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन में अपनी फिल्म के गाने नच पंजाबन पर डांस करते हुए देखा गया। ये भी फिल्म के प्रमोशन का एक तरीका है। तो इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि वरुण और कियारा से पहले फिल्म प्रमोशन के लिए सितारे किस हद तक जा चुके हैं।

Bollywood Celebs aamir khan alia bhatt shahrukh khan vidya balan Weird Ways To Promote Movies Like Jugjugg Jeeyo  Cast Varun Kiara Dance In Wedding 
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट
फैंस के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म टू स्टेट्स की रिलीज से पहले अपनी सगाई की घोषणा कर दी थी। अभिनेत्री की इस बात के कई फैंस का दिल टूट गया था। बाद में जब पता चला कि ये सिर्फ एक प्रमोशनल स्टंट है तब लोगों ने राहत की सांस ली।

Bollywood Celebs aamir khan alia bhatt shahrukh khan vidya balan Weird Ways To Promote Movies Like Jugjugg Jeeyo  Cast Varun Kiara Dance In Wedding 
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने अपनी फिल्म जब हैरी मेट सेजल के लिए प्रमोशन का अनोखा तरीका चुना था। उन्होंने अहमदाबाद में रहने वाली सेजल नाम की कई लड़कियों से मुलाकात की थी। इस दौरान उनसे करीब 7000 सेजल नाम की लड़कियां मिलने भी आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs aamir khan alia bhatt shahrukh khan vidya balan Weird Ways To Promote Movies Like Jugjugg Jeeyo  Cast Varun Kiara Dance In Wedding 
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणवीर सिंह
रणवीर सिंह का हर काम अतरंगी ही होता है, तो प्रमोशन कैसे न खास होता। कुछ समय पहले जब अभिनेता की फिल्म सिंबा रिलीज हुई थी तो वह दर्शकों का रिएक्शन देखने के लिए सिनेमाघर जा पहुंचे थे। यहां तक कि उन्होंने सिनेमाघर की छत पर चढ़कर डांस भी किया।

विज्ञापन
Bollywood Celebs aamir khan alia bhatt shahrukh khan vidya balan Weird Ways To Promote Movies Like Jugjugg Jeeyo  Cast Varun Kiara Dance In Wedding 
विद्या बालन - फोटो : instagram/balanvidya

विद्या बालन
विद्या बालन की फिल्म कहानी काफी हिट हुई थी। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए विद्या का तरीका काफी फनी था। दरअसल वह फिल्म में एक प्रेग्नेंट महिला के रोल में हैं, जो इसी हालत में अपने पति को खोजने निकलती है। फिल्म के प्रमोशन के लिए अभिनेत्री हर जगह नकली बेबी बंप के साथ नजर आई थीं। हालांकि उनका ये फनी तरीका काम कर गया और फिल्म हिट हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed