{"_id":"65f3bfbb0d339458bc0e1001","slug":"bollywood-celebs-at-red-carpet-screening-of-yodha-sidharth-malhotra-kiara-advani-raashii-khanna-disha-patani-2024-03-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yodha Screening: 'योद्धा' की स्क्रीनिंग में सितारों ने लगाए चार चांद, रेड कार्पेट से हसीन तस्वीरें आई सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Yodha Screening: 'योद्धा' की स्क्रीनिंग में सितारों ने लगाए चार चांद, रेड कार्पेट से हसीन तस्वीरें आई सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 15 Mar 2024 08:55 AM IST
सार
सिद्धार्थ मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'योद्धा' आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। बीती रात फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत कर चार चांद लगाए।
विज्ञापन
1 of 6
योद्धा स्क्रीनिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिद्धार्थ मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'योद्धा' आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा की नवोदित जोड़ी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दिशा पाटनी और राशि खन्ना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी नाटकीय रिलीज से ठीक एक दिन पहले इंडस्ट्री जगत के दिग्गजों के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी की। इस दौरान रेड कार्पेट पर फिल्म की स्टारकास्ट समेत कई नामचीन हस्तियों ने अपना जलवा बिखेरा। आइए स्क्रीन का हिस्सा बनने वाले सितारों और उनके लुक पर गौर फरमा लेते हैं-
2 of 6
योद्धा स्क्रीनिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'योद्धा' की स्क्रीनिंग में सिद्धार्थ मल्होत्रा का पूरा परिवार मौजूद रहा। साथ ही पत्नी कियारा आडवाणी भी ब्लू कलर के सूट-पैंट में हमेशा की तरह बेहद स्टनिंग नजर आईं। सिद्धार्थ एक अच्छे बेटे की तरह पिता का पूरा ख्याल रखते देखे गए। साथ ही मल्होत्रा परिवार को एक साथ पोज देकर रेड कार्पेट पर चार चांद लगाते देखा गया।
योद्धा स्क्रीनिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'बड़े मियां छोटे मियां' के सितारे टाइगर श्रॉफ भी 'योद्धा' की स्क्रीनिंग का हिस्सा बने। टाइगर ऑल ब्लैक अटायर में फिल्म का लुत्फ उठाने पहुंचे थे। इस दौरान अभिनेता का लुक और अंदाज देखते ही बना।
योद्धा स्क्रीनिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'योद्धा' की मुख्य अभिनेत्री राशि खन्ना रेड कलर की पेपलम ड्रेस में बेहद गॉर्जियस नजर आईं। इस दौरान उन्होंने बालों का बन बना रखा था। साथ ही डायमंड ईयरिंग से अपने लुक को एक्सेसराइज किया था। ड्रामा आई मेकअप और न्यूड लिपस्टिक में राशि खन्ना रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती नजर आईं।
योद्धा स्क्रीनिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्क्रीनिंग में फिल्म की दूसरी अभिनेत्री दिशा पाटनी हमेशा की तरह बेहद बोल्ड लगीं। दिशा को व्हाइट कलर के सैटिन गाउन में रेड कार्पेट पर स्टनिंग पोज देते देखा गया। खुले बालों और सटल मेकअप में दिशा बेहद गॉर्जियस लगीं और लाइमलाइट बटोरने में कामयाब हुईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।