अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की। अपनी पहली ही फिल्म से आलिया भट्ट ने हिंदी सिनेमा में ऐसा समां बांधा कि बड़े बड़े निर्देशक उनकी मासूमियत की तरफ खिंचे चले आए। निर्देशक इम्तियाज अली ने अपनी फिल्म ‘हाईवे’ में आलिया को एक ऐसी अदाकारा के रूप में पेश कर दिया, जो हर तरह के किरदार के लिए पूरी जान लगाने को तैयार है। तब से लेकर अभी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ तक आलिया ने अपनी अभिनय यात्रा में कम से कम 10 ऐसे मील के पत्थर पार किए हैं, जो उनकी चर्चा चलने पर लोगों के जेहन में तुरंत आ जाते हैं। 15 मार्च 1993 को जन्मी आलिया भट्ट के जन्मदिन पर आइए जानते हैं, उनके इन 10 दमदार किरदारों के बारे में...
Alia Bhatt: इन 10 किरदारों ने आलिया को बनाया हीरोइन नंबर वन, इस फिल्म को बीते महीने ही पूरे हुए 10 साल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म : हाईवे (21 फरवरी 2014)
किरदार : वीरा त्रिपाठी
निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'हाईवे' आलिया भट्ट करियर के लिए एक महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने स्टॉकहोम सिंड्रोम से पीड़ित लड़की वीरा त्रिपाठी की भूमिका निभाई थी जो अपने अपहरणकर्ता महावीर भाटी से ही प्यार करने लगती है। इस फिल्म में महावीर भाटी की भूमिका रणदीप हुड्डा ने निभाई थी। फिल्म में आलिया भट्ट ने दिल छू लेने वाला अभिनय किया था और इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के कई पुरस्कार मिले।
फिल्म : 2 स्टेट्स (18 अप्रैल 2014)
किरदार : अनन्या स्वामीनाथन
निर्देशक अभिषेक वर्मन की फिल्म '2 स्टेट्स' की कहानी दो परिवारों की भिन्न धर्म और संस्कृतियों की है। अर्जुन कपूर ने दिल्ली के ठेठ पंजाबी परिवार के लड़के कृष मल्होत्रा की और आलिया भट्ट ने तमिल लड़की अनन्या स्वामीनाथन का किरदार निभाया है। दोनों यह जानते हुए एक दूसरे से प्यार करते हैं कि शादी के लिए अपने अपने परिवार को राजी करना इतना आसान नहीं होगा। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने एक बार फिर अपने किरदार को जीवंत कर दिया।
फिल्म : उड़ता पंजाब (17 जून 2016)
किरदार : कुमारी पिंकी
निर्देशक अभिषेक चौबे की फिल्म 'उड़ता पंजाब' में आलिया भट्ट ने प्रवासी मजदूर कुमारी पिंकी की भूमिका निभाई है। कुमारी पिंकी देश के लिए राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेलना चाहती है, लेकिन पिता की मृत्यु के कारण उसका यह सपना टूट जाता है और पंजाब में मजदूरी करने आ जाती है। एक दिन खेत में काम करते वक्त उसे ड्रग्स का पैकेट मिलता है और वह एक बड़ी मुसीबत में फंस जाती है। बिहार के मजदूर की भूमिका में आलिया भट्ट का बहुत ही जबरदस्त परफॉर्मेंस रहा है, उन्होंने इस किरादर को अपने अभिनय से पूरी तरह से जीवंत कर दिया।
फिल्म : डियर जिंदगी (25 नवंबर 2016)
किरदार : कायरा
फिल्म 'डियर जिंदगी' में पहली बार आलिया भट्ट ने शाहरुख खान के साथ स्क्रीन साझा किया। यह फिल्म मानसिक स्वास्थ्य जैसे मुद्दे की बात करती है। गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट ने एक युवा महिला कायरा की भूमिका निभाई थी, जो अपनी भावनाओं के साथ अपने करियर को संतुलित करने की कोशिश करती है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अभिनय के कई रंग देखने को मिले और हर भाव को उन्होंने बारीकी से पकड़कर व्यक्त किया।