फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan Birthday: आमिर खान कब छोड़ देंगे पूरी तरह एक्टिंग, अगले 10 साल के पूरे एक्शन प्लान का खुलासा

Thu, 14 Mar 2024 11:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 14 Mar 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Birthday Sitaare zameen par actor reveals his 10 year action plan details inside
आमिर खान बर्थडे सेलिब्रेशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

अभिनेता आमिर खान ने गुरुवार को अपना 59वां  जन्मदिन मुंबई में मीडियाकर्मियों और फिल्म 'लापता लेडीज' के कलाकारों और इसकी निर्देशक व अपनी पूर्व पत्नी किरण राव के साथ मनाया। इस दौरान अनौपचारिक बातचीत में आमिर ने अपनी आगामी कार्य योजना का पूरा खुलासा किया। हर साल कम से कम एक फिल्म में एक्टिंग की बात कही। अपने प्रोडक्शन हाउस के दरवाजे नए लोगों के लिए खोलने और एक तय समय पर अभिनय से संन्यास लेने के बात भी कह डाली।


Varalaxmi Sarathkumar: गिरफ्तारी की झूठी खबरों पर फूटा वरालक्ष्मी का गुस्सा, बोलीं- 'खामोशी को कमजोरी न समझो'

Aamir Khan Birthday Sitaare zameen par actor reveals his 10 year action plan details inside
आमिर खान बर्थडे सेलिब्रेशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

अभिनेता आमिर खान ने इस मौके पर कहा, 'मैं चाहता हूं कि ऐसी जिंदगी जीऊं जिससे लोगों के चेहरे पर खुशी ला सकूं। अभी मेरी उम्र 59 साल हो गई है। मेरी यह सोच है कि अगले 10-12 साल तक सबसे ज्यादा काम करूं। पहले तीन साल में एक फिल्म करता था अब हर साल एक फिल्म में अभिनय करूंगा। इसके अलावा  मैं अपने आप को ऐसा प्लेटफार्म बनाने की कोशिश करना चाहता हूं जहां नई प्रतिभाओं को मौका दे सकूं। जैसा 'लापता लेडीज' में दिया है। मैं साल में अब कम से कम आधा दर्जन  फिल्मों का निर्माण करूंगा।'

Aamir Khan Birthday Sitaare zameen par actor reveals his 10 year action plan details inside
आमिर खान बर्थडे सेलिब्रेशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

आमिर खान की नजर मे सफलता और असफलता के अलग मायने हैं। वह कहते हैं, 'फिल्में पैसे से नहीं बनती है। फिल्में प्यार और लोगों के सहयोग से बनती है। निर्माता, निर्देशक और कलाकार किसी फिल्म के प्रति पागल होते हैं तभी अच्छी फिल्म बनती है। मेरी कोशिश यही रहती है कि कोई फिल्म करूं तो उसमे आर्थिक रूप से किसी का नुकसान न हो। फिल्म चले या ना चले, वो अपने हाथ में नहीं होता है। इसलिए सफलता और असफलता को मैं गंभीरता से नहीं लेता हूं। अगर इसको गंभीरता से लेना शुरू कर दिया तो फिर अपना काम नहीं कर पाऊंगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Birthday Sitaare zameen par actor reveals his 10 year action plan details inside
आमिर खान बर्थडे सेलिब्रेशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

आमिर खान ने फिल्म 'तारे जमीं पर' का निर्देशन किया था और आगे भी वह फिल्म निर्देशन की इच्छा रखते हैं। वह कहते हैं, 'मैं एक बार फिर निर्देशन करना चाहूंगा। उस समय मैं निर्देशन करने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं था। स्थितियां ऐसी बन गई कि मुझे फिल्म का निर्देशन करना पड़ा। लेकिन, इस बार निर्देशन की विधिवत शुरुआत करूंगा तो अभिनय पूरी तरह से छोड़ दूंगा। क्योंकि अगर निर्देशन करूंगा तो अभिनय पर मेरा दिमाग नहीं जाएगा। 'महाभारत' भी बनाने की कोशिश करेंगे, इसके अलावा बहुत अच्छी कहानियां हैं, जिस पर काम करना है।’

विज्ञापन
Aamir Khan Birthday Sitaare zameen par actor reveals his 10 year action plan details inside
आमिर खान बर्थडे सेलिब्रेशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

इस मौके पर आमिर खान ने देश में बच्चों की फिल्मों की तरह ठीक से काम नहीं होने की बात भी कही। वह कहते हैं, ‘मैं बच्चों की फिल्में बनाना चाहता हूं। बच्चों के ऊपर हम बहुत कम फिल्में बनाते हैं। बच्चों की ज्यादातर फिल्में बाहर की ही देखते हैं। चाहे वो डिज्नी की फिल्में हो, मार्वल की या फिर टॉम जेरी हो। यह सब बाहर के कांसेप्ट हैं। हम बच्चों के लिए हिंदुस्तानी कहानियों पर फिल्में बनाना चाहते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed