फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: 'हाईवे' के लिए आलिया नहीं थीं इम्तियाज की पहली पसंद, फिल्म की टीम अभिनेत्री के लिए नहीं थी तैयार

Thu, 14 Mar 2024 11:47 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 14 Mar 2024 11:47 PM IST
सार

साल 2014 में आई इम्तियाज अली की फिल्म 'हाईवे' में आलिया के अभिनय प्रदर्शन की खूब तारीफ हुई थी। इस फिल्म से आलिया के करियर ने एक अहम मोड़ लिया था। 

विज्ञापन
Imtiaz Ali Opened up about His Film Highway Said Jigra Fame Alia Bhatt Was Not First Choice For Movie
हाईवे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। आलिया अपनी अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में छाई रहती हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई सफल फिल्में दी हैं। साल 2014 में आई इम्तियाज अली की फिल्म 'हाईवे' में आलिया के अभिनय प्रदर्शन की खूब तारीफ हुई थी। इस फिल्म से आलिया के करियर ने एक अहम मोड़ लिया था। इम्तियाज ने हाल ही में खुलासा किया कि आलिया इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं। 

Imtiaz Ali Opened up about His Film Highway Said Jigra Fame Alia Bhatt Was Not First Choice For Movie
हाईवे - फोटो : सोशल मीडिया

इम्तियाज अली ने हाल ही में मुकेश छाबड़ा के साथ उनके शो पर बात करते हुए इसका खुलासा किया है। निर्देशक ने कहा, 'हाईवे के दौरान, मैंने हमेशा सोचा था कि मैं एक बड़ी उम्र की अभिनेत्री को कास्ट करूंगा। ये एक अच्छा विषय था, इसलिए मैं किसी ऐसे व्यक्ति को कास्ट करना चाहता था, जिसकी उम्र 30 साल से अधिक हो। आलिया काफी छोटी थी, लेकिन मैं उनके हुनर, उनकी क्षमता को देख सकता था। मैंने तब तक स्टूडेंट ऑफ द ईयर नहीं देखी थी।' 

Aamir Khan: अंदाज अपना अपना के सीक्वल पर आमिर ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- राजकुमार संतोषी इस पर कर रहे हैं काम

Imtiaz Ali Opened up about His Film Highway Said Jigra Fame Alia Bhatt Was Not First Choice For Movie
हाईवे फिल्म का एक सीन - फोटो : Social media

उन्होंने कहा, 'आलिया से मेरी मुलाकात तब हुई जब वह अपनी मां के साथ फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' देखने आई थी। एक अभिनेत्री के रूप में उनमें शालीनता और खूबसूरती है और ढ़ेर सारी भावनाएं हैं। इसलिए मैंने उनसे पूछा कि क्या वह स्क्रिप्ट पढ़ेगीं, जो मैं भेज रहा हूं। उसके बाद उन्होंने मुझे दो दिनों तक फोन नहीं किया था। इसलिए मैंने उन्हें फोन किया और पूछा कि क्या उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी है। वह इसे लेकर थोड़ा परेशान थीं, उन्हें लग रहा था कि फिल्म में उनके काफी सीन हैं। क्योंकि उन्हें दिक्कत थी कि वह हर सीन में थीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Imtiaz Ali Opened up about His Film Highway Said Jigra Fame Alia Bhatt Was Not First Choice For Movie
फिल्म हाईवे के शूट का बिहांइड द सीन - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक ने कहा, 'हाईवे के लिए आलिया एक बहुत ही छोटी अभिनेत्री थीं और यूनिट इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं थी कि वह इस भूमिका को कैसे करेंगी। इसलिए उन्हें समझाने के लिए मैंने उनसे उनके तरीके से कहानी कहने को कहा। बाद में सबको लगा कि आलिया के अलावा यह भूमिका कोई और नहीं कर सकता।'

विज्ञापन
Imtiaz Ali Opened up about His Film Highway Said Jigra Fame Alia Bhatt Was Not First Choice For Movie
इम्तियाज अली - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, इम्तियाज अली के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी अगली निर्देशित फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' की तैयारी कर रहे हैं। 12 अप्रैल को इस फिल्म का नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाला है। वहीं, आलिया के पास फिल्म 'जिगरा' और 'लव एंड वॉर' है। इसके अलावा वह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म में शरवरी वाघ के साथ दिखाई देंगी। 

बेटी मालती के साथ भारत आईं प्रियंका, एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed