फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: अंदाज अपना अपना के सीक्वल पर आमिर ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- राजकुमार संतोषी इस पर कर रहे हैं काम

Thu, 14 Mar 2024 11:19 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 14 Mar 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan gave update on andaz apna apna sequel said rajkumar santoshi is working on it details inside
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमिर खान आज  यानी 14 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे पर फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता पैपराजी के साथ जश्न मनाते नजर आए। पैपराजी के साथ केक काटने के दौरान उनकी पूर्व पत्नी किरण राव भी अभिनेता के साथ मौजूद थीं। आमिर ने सबसे पहले किरण को केक खिलाया।


Varalaxmi Sarathkumar: गिरफ्तारी की झूठी खबरों पर फूटा वरालक्ष्मी का गुस्सा, बोलीं- 'खामोशी को कमजोरी न समझो'

Aamir Khan gave update on andaz apna apna sequel said rajkumar santoshi is working on it details inside
आमिर खान, राजकुमार संतोषी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बातचीत के दौरान उन्होंने कल्ट क्लासिक कॉमेडी अंदाज अपना अपना के सीक्वल पर हिंट देते हुए फैंस का उत्साह बढ़ा दिया। बातचीत के दौरान आमिर खान ने खुलासा किया कि निर्देशक राजकुमार संतोषी सक्रिय रूप से सीक्वल पर काम कर रहे हैं।

Aamir Khan gave update on andaz apna apna sequel said rajkumar santoshi is working on it details inside
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

लाइव सेशन के दौरान आमिर खान ने फैन्स और दर्शकों से बातचीत की और एक बड़ा खुलासा करते हुए साझा किया कि संतोषी 'अंदाज अपना अपना 2' की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि यह अभी शुरुआती चरण में है और इसे लेकर उत्साहित होना जल्दबाजी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan gave update on andaz apna apna sequel said rajkumar santoshi is working on it details inside
अंदाज अपना-अपना - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1994 में आई फिल्म अंदाज अपना अपना ने अपनी कॉमेडी से लोगों के लिए में खास जगह बनाई है। संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान, सलमान खान, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल और शक्ति कपूर जैसे कलाकार शामिल थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर को आखिरी बार लाल सिंह चड्ढा नाम की फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म से उन्होंने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। हालांकि, टिकट खिड़की पर यह फिल्म सफल नहीं हो सकी थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने अभिनय से ब्रेक ले लिया था। 

विज्ञापन
Aamir Khan gave update on andaz apna apna sequel said rajkumar santoshi is working on it details inside
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

अब वे जल्द ही सितारे जमीन पर नाम की फिल्म के साथ वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म को इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है। वहीं, वे सनी देओल स्टारर लाहौर 1947 का निर्माण भी कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। इस फिल्म से प्रीति जिंटा लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।
Amitabh Bachchan: कल्कि एडी 2898 की तेजी से चल रही शूटिंग, अमिताभ बच्चन ने साझा किया अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed