फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: कल्कि एडी 2898 की तेजी से चल रही शूटिंग, अमिताभ बच्चन ने साझा किया अपडेट

Thu, 14 Mar 2024 07:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 14 Mar 2024 07:51 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan shared update on upcoming film kalki 2898 ad on his blog Read details inside
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में  कल्कि 2989 एडी का नाम सबसे ऊपर है। फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। वहीं, इसमें अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार में दिखेंगे। साउथ से लेकर हिंदी पट्टी तक के दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 


Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा ने रखा राजनीति में कदम, आंध्र प्रदेश की पीथापुरम सीट से लड़ेंगे चुनाव

Amitabh Bachchan shared update on upcoming film kalki 2898 ad on his blog Read details inside
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच अमिताभ बच्चन ने फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। बिग बी इस फिल्म पर देर रात तक काम कर रहे हैं। इस बात का जिक्र उन्होंने अपने ब्लॉग में किया है। अपने ब्लॉग के जरिए अमिताभ ने नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही फिल्म में काम करने का अनुभव साझा किया है। 

Amitabh Bachchan shared update on upcoming film kalki 2898 ad on his blog Read details inside
अमिताभ बच्चन - फोटो : ट्विटर

उन्होंने लिखा, "फिर से देर हो गई… जैसे-जैसे कल्कि की शूटिंग पूरी हो रही है वैसे वैसे काम से लौटने में देर हो रही है…जैसा कि बताया गया है कि यह फिल्म नौ मई को रिलीज होगी … इसलिए सब कुछ सही और व्यवस्थित करने का आखिरी प्रयास चल रहा है जिसका मेकर्स ने दर्शकों से वादा किया है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan shared update on upcoming film kalki 2898 ad on his blog Read details inside
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के टीजर में अमिताभ के किरदार की छोटी सी झलक देखने को मिली थी। उनके लुक पर गौर करें तो ऐसा प्रतीत होता है कि बिग बी लंबे समय तक जीवित रहने वाले व्यक्ति के किरदार में हैं। उनका लुक लॉर्ड ऑफ द रिंग्स सीरीज के गैंडालफ की भी याद दिलाता है। कल्कि 2898 एडी में कमल हासन भी नजर आने वाले हैं, जिसकी वजह से प्रशंसकों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan shared update on upcoming film kalki 2898 ad on his blog Read details inside
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नौ मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म में संतोष नारायणन का संगीत है। वैजयंती मूवीज के सी अश्वनी इस बडे़ बजट की फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। इसे कई भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है।
Rohit Shetty: करीना कपूर ने खास अंदाज में रोहित शेट्टी को दी जन्मदिन की बधाई, फोटो साझा कर कही यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed